पत्नी को छेड़ा तो पति ने पीटकर मार डाला

रांची: नगड़ी थाना क्षेत्र के बलालौंग पतराटोली गांव में मंगलवार सुबह गांव के ही कैलाश यादव (46वर्ष) का शव एक खेत से बरामद किया गया। सूचना मिलते ही डीएसपी अरविंद कुमार और नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक राय वहां पहुंचे।

पुलिस खोजी कुत्ता भी साथ ले गई थी। थी। खोजी कुत्ता शव को सूंघने के बाद गांव के ही पूर्व सैनिक किनू टोप्पो के घर पहुंचा। तब पुलिस के पुछताछ में किनू टोप्पो ने हत्या की बात स्वीकार की।

नगड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किनू टोप्पो और उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

किनू टोप्पो ने पुलिस को बताया कि कैलाश यादव सोमवार की रात 11 बजे उसके घर नशे की हालत में पहुंचा और उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी करने लगा। मना करने पर वह मारपीट करने लगा। गुस्से में उसने उसकी पिटाई कर दी, वह वहीं मर गया।

Bihar Hitech Exam Centres: बिहार के 29 जिलों में बनेंगे हाईटेक...

Bihar Hitech Exam Centres:  बिहार में परीक्षा व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है।...

Bihar CM Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में बिहार भाजपा ने...

Bihar CM Relief Fund: बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई...

Ranchi News: Amity Law School में ‘Fundamentals of Mooting 2.0’ कार्यशाला...

Ranchi News: अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के अमिटी लॉ स्कूल (Amity Law School) में विद्यार्थियों के कानूनी कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से...