‘आखिरकार कबतक रामविलास पासवान का सपना होगा साकार’

खगड़िया : सामाजिक संगठन फरकिया मिशन देश बचाओ अभियान के बैनर तले खगड़िया से अलौली तक ट्रेन जल्द चालू करने, अलौली रेलवे जंक्शन, इचरुवा कमाथान एवं धुसमुरी बिशनपुर रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन किया गया। इससे पूर्व समाजसेवी किरण देव यादव के नेतृत्व में अलौली गढ़ घाट से रैली निकालकर अलौली रेलवे स्टेशन पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया।

उन्होंने महतीं सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार एवं केंद्र की सरकार, प्रशासन, एवं रेलवे विभाग फरकिया को विकास से वंचित व “फरक” करना बंद करें, एवं जल्द ट्रेन चालू करें। रेलवे में निर्माण कार्य यूं सब दिन जारी रहता ही है। उन्होंने कहा कि आखिर कब तक अलौली गढ घाट पर नाव व आदमी डूबते रहेंगे ? जानमाल की क्षति होता रहेगा, जल्द पूल निर्माण किया जाए।

वहीं धुसमुरी बिशनपुर में रेलवे उपभोक्ता संघर्ष समिति के संयोजक सुभाष जोशी के नेतृत्व में किया गया। नेताओं ने कहा कि आखिर कब तक रेलवे परिचालन में टालमटोल की नीति सरकार विभाग द्वारा अपनाती रहेगी। 2015 तक कुशेश्वर स्थान तक ट्रेन चालू करनी थी। 162 करोड़ रुपए बजट को वृद्धि कर 700 करोड़ करने के बावजूद 42 किलोमीटर के बजाय 19 किलोमीटर अलौली तक भी ट्रेन परिचालान नहीं हो सकी है। आखिर कौन जिम्मेदार है ?

राजीव कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar E-Waste Awareness Campaign: बिहार के सभी स्कूलों में ई-कचरा अभियान,...

Bihar E-Waste Awareness Campaign, पटना: बिहार में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को राज्य के सभी सरकारी एवं...

Bihar PM Kisan 24th Installment: बिहार के 73 लाख किसानों को...

Bihar PM Kisan 24th Installment, पटना: बिहार के लाखों किसानों के लिए 30 अक्टूबर 2026 का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान...

Kalpana Soren Giridih Visit: गिरिडीह पहुंचीं कल्पना सोरेन, छठ घाटों और...

Kalpana Soren Giridih Visit: गांडेय विधानसभा क्षेत्र की विधायक कल्पना सोरेन बुधवार को गिरिडीह पहुंचीं। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत वह क्षेत्र के विभिन्न...