‘कहां गया 56 Inch का सीना?’ RJD ने जम्मू कश्मीर में आतंकी हमला पर केंद्र और नीतीश सरकार पर..

112
56 Inch
'कहां गया 56 Inch का सीना?' RJD ने जम्मू कश्मीर में हमला पर केंद्र और नीतीश सरकार पर..
Advertisment

पटना: जम्मू कश्मीर के गांदरबल में आतंकवादी हमला में बिहार के तीन मजदूर की मौत हो गई जबकि एक दिन पहले भी जम्मू सोपियां में आतंकियों ने एक बिहारी मजदूर की हत्या कर दी थी। कश्मीर में बिहार के मजदूरों की हत्या मामले में अब विपक्ष ने केंद्र और बिहार सरकार पर बोला है। राजद ने एक तरफ नीतीश कुमार राज्य में लोगों को रोजगार नहीं देने का आरोप लगाया तो दूसरी तरफ पीएम मोदी के करारा जवाब देने की बात पर भी तंज कसा है।

Advertisment

राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि तेजस्वी यादव जब 17 महीने के लिए उप मुख्यमंत्री बने थे तो राज्य में पांच लाख लोगों को रोजगार दिया। उसके पहले और उसके बाद नीतीश कुमार ने एक भी व्यक्ति को रोजगार नहीं दिया। बिहार में रोजगार नहीं मिलने की वजह से लोग दूसरे राज्यों में कमाने के लिए जा रहे हैं और वहां उनकी हत्या हो रही है।

वहीं दूसरी तरफ मृत्युंजय तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला किया और कहा कि वे 56 इंच का सीना दिखा कर कहते थे करारा जवाब मिलेगा तो कहां गया वह 56 इंच का सीना और कब मिलेगा करारा जवाब। जम्मू कश्मीर में केंद्र की नाकामी साफ झलक रही है और वहां लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। जम्मू कश्मीर में बिहार के लोगों को टारगेट किया जा रहा है और उनकी हत्या की जा रही है। केंद्र सरकार को मामले में कार्रवाई करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें-  Jammu Kashmir में आतंकवादी हमला, बिहार के 3 मजदूर समेत 7 की मौत

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

56 Inch 56 Inch 56 Inch

56 Inch

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates