BJP Resignation : अब नाला के इस विधायक ने दिया इस्तीफा, बाबूलाल के थे खास…

BJP Resignation

Ranchi : विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के नामों के घोषणा के साथ ही नेताओं के इस्तीफा देने और पाला बदलकर दूसरी पार्टियों में शामिल होने का सिलसिली शुरु हो गया है। बीजेपी के नेता इस्तीफा देने के मामले में सबसे आगे चल रहे हैं। नाला से बीजेपी के पूर्व विधायक और पूर्व कृषि मंत्री रहे सत्यानंद झा बाटुल ने भी आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

ये भी पढ़ें- धनबाद में आरोपी शिक्षक ने पंच के पकड़े पैर, मांगी माफी, जाने क्या है पूरा मामला… 

सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक अब वे नाला से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले हैं। बाबूलाल मरांडी को पत्र लिखकर उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा है। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं इस सीट से माधव चंद्र महतो को टिकट देने से नाराज नहीं हूं बल्कि पार्टी की गलत नीतियों से नाराज हूं।

BJP Resignation : विश्वासघाती व्यक्ति को पार्टी ने टिकट दिया 

अगर वे नाला सीट से किसी भरोसेमंद और पार्टी के साथ-साथ नाला की जनता को समर्पित किसी भी कार्यकर्ता को टिकट देते तो मैं नाराज नहीं होता पर पार्टी ने एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया जो आजतक किसी का नहीं हुआ। उसे पाला बदलने में तनिक भी देर नहीं लगेगी।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : पुराने विवाद में चाकूबाजी, दो लोग गंभीर…

पार्टी ने कई दशकों से काम कर रहे कार्यकर्ता को टिकट नहीं देकर एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है जो कि एक विश्वासघाती है। इस पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। अच्छा होता यदि किसी पार्टी समर्पित व्यक्ति को टिकट दिया जाता।

 

 

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...