पूरे राज्य में चलेगा सीटी बजाओ स्कूल बुलाओ अभियान

रांची: सरकारी विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए सिमडेगा के स्कूलों में चल रहा सीटी बजाओ स्कूल बुलाओ अभियान पूरे राज्य के विद्यालयों में चलाया जायेगा. झारखंड शिक्षा परियोजना इसको लेकर तैयारी कर रही है.

इस अभियान के तहत बच्चे मॉनिटर के नेतृत्व में सीटी बजाते हुए स्कूल जाते हैं. इससे अभिभावकों को यह पता चल जाता है कि स्कूल खुला हुआ है. इससे अभिभावक के साथ-साथ बच्चों में भी जागरूकता बढ़ रही है.

बच्चों में नेतृत्व क्षमता का भी विकास हो रहा है. इस अभियान से सिमडेगा के स्कूलों में उपस्थिति काफी बढ़ गयी है. सिमडेगा में सर्वाधिक 76 फीसदी बच्चे विद्यालय आ रहे हैं.

अभियान के राज्य पदाधिकारी बादल राज ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस अभियान की सफलता को देखते हुए इसे राज्य भर में लागू करने की तैयारी है.

इस अभियान के तहत स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के साथ-साथ आउट ऑफ स्कूल व ड्रॉप आउट बच्चों को भी स्कूल लाने का प्रयास किया जायेगा.

शिक्षा सचिव कर रहे अभियान की निगरानी स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार खुद इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं. अभियान के तहत प्रत्येक कक्षा के मॉनिटर को सीटी दी जाती है.

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...