1932 का खतियान की बात करने वालों ने किसी खतियानी को जेपीएससी का चेयरमैन क्यों नहीं बनाया- सीपी सिंह

1932 का खतियान की बात करने वालों की सरकार में जेपीएससी का चेयरमैन खतियानी क्यों?

Ranchi-भाजपा विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह ने विधान सभा में बजट पर बोलते हुए सरकार पर जोरदार हमला बोला है, सीपी सिंह ने कहा कि यह अबुआ दिशोम अबुआ राज नहीं बल्कि अबुआ दिशोम बबुआ राज है.

मोरहाबादी मैदान में एक दुकानदार के पिता के द्वारा फांसी लगाने के सवाल पर कहा कि वह वीआईपी इलाका, सभी अधिकारी इसी इलाके में रहते हैं, लेकिन यह एरिया भी सुरक्षित नहीं रहा.

दिन दहाड़े गोली चलाई जा रही, अपराधियों का तांडव मचा है. लेकिन इसकी सजा दुकानदारों को दिया जा रही है, उनके दुकान बंद करवा दिए गए, आर्थिक तंगी के कारण दुकानदार ने आत्महत्या कर ली.

सरकार 1932 के खतियान की बात करती है, लेकिन जेपीएससी का चेयरमैन तो 1932 का खतियानी नहीं है.राज्य में बालू का अवैध उत्खनन, ट्रांसफर पोस्टिंग का खेल चल रहा है. लूट, हत्या, अपहरण और दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है.

कोरोना काल में तबाही मची थी, लेकिन सरकार इस पर कंट्रोल करने में विफल रही. सरकार पूरी तरह युवा विरोधी सरकार है. सरकार का दावा पांच लाख का नौकरी देने का था, लेकिन कहां है नौकरी.

युवा मुख्यमंत्री अपने 26 माह में एक नियोजन नीति नहीं बना सके. विधान सभा में नमाज कक्ष का आवंटन कर सरकार तुष्टिकरण की प्रकाष्ठा कर रही है.

सरकार पत्थलगढ़ी के मामले को वापस ले रही है, हिंदी को हटाकर उर्दू को शामिल किया जा रहा है. एक समुदाय विशेष के द्वारा स्व घोषित हलफनामा देकर जाति प्रमाण पत्र निर्गत किया जा रहा है.

आदिवासियों के नाम पर सिर्फ राजनीति की जा रही है,आदिवासियों की जमीन की सबसे अधिक किसने की सरकार को इसकी लिस्ट जारी करनी चाहिए. 82 विद्यायकों जमीन की लूट की है. अपने 26 महीने के कार्यकाल में सरकार नाकाम रही है.

रिपोर्ट- मदन 

 

Saffrn

Trending News

Hemant Soren ने असम में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति,...

Assam: असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से सोमवार को डिब्रूगढ़ में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह...

Bihar CMG Meeting: जरूरी वस्तुओं की Supply पर सख्ती, जमाखोरी पर...

बिहार में CMG की पहली बैठक में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति, LPG बैकलॉग खत्म करने, जमाखोरी पर कार्रवाई और प्रवासी श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन...

Patna के दो केंद्रों पर मध्यमा परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का...

Patna: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा–2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य राजधानी पटना के दो निर्धारित केंद्रों शास्त्रीनगर एवं मैनपुरा पर...

Hazaribagh Crime Case: बिष्णुगढ़ ‘सीता’ कांड में न्याय की मांग तेज,...

हजारीबाग के बिष्णुगढ़ में मासूम बच्ची से दुष्कर्म व हत्या मामले में अंबा प्रसाद का प्रदर्शन, सीबीआई जांच और पीड़ित परिवार को न्याय की...

बिहार में औद्योगिक क्रांति में बड़ा कदम, भोजपुर में 4...

Patna: बिहार का औद्योगिक परिदृश्य तेजी से गति पकड़ रहा है, जहां नए निवेश सीधे तौर पर बुनियादी ढांचे के निर्माण, रोजगार सृजन और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img