NAVADA : नवादा में आरजेडी विधायक ने अपने ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है. नीतीश कुमार की सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नवादा विधायक विभा देवी और प्रकाश वीर धरने पर बैठ गये.
नवादा में आरजेडी विधायक ने प्रशासन के खिलाफ निशाना साधा. प्रशासन के खिलाफ आरजेडी विधायक ने समर्थक के साथ नवादा के समाहरणालय के पास धरना पर बैठी. उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश दिखाया. बता दें कि नवादा के आरजेडी विधायक विभा देवी और रजौली विधायक प्रकाश वीर ने प्रशासन पर गरीबों का निवाला छीनने का आरोप लगाया है.

विधायक ने जन वितरण प्रणाली में गड़बड़ी का आरोप
उन्होंने कहा है कि जन वितरण प्रणाली के द्वारा गरीब को जो अनाज मिलता है वह सही तरीके से नहीं मिल रहा है. इसकी शिकायत वरीय अधिकारियों से करने पर उचित कार्रवाई नहीं की गई जिसके बाद गुस्से में आकर विधायक धरने पर बैठ गई.
5 किलों की बजाय मिलता है 4 किलो अनाज
आरजेडी विधायक ने कहा कि गरीब को 5 किलो अनाज मिलना है लेकिन सिर्फ 4 किलो ही अनाज मिल रहा है. इसी को लेकर हम धरना पर बैठे हैं और अनाज के नाम पर डीलरों के द्वारा गरीब से पैसा भी लिया जा रहा है. विधायक ने आरोप लगाया कि इतने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले पदाधिकारी हैं। उन्होंने पदाधिकारियों पर आरोप लगाया कि 20 प्रतिशत अनाज डीलरों और पदाधिकारी के सहयोग से गबन किया जा रहा है.
- Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने दिए 8.22 लाख रुपये, CM सम्राट चौधरी ने जताया आभार
- Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा तेज, जमीन मालिकों को समय पर मिलेगा भुगतान
- CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM सम्राट चौधरी का संदेश, भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील

















