दुनिया छोड़ने से पहले क्यों लिखा- नसीम और मौलाना को याद रखना

आत्महत्या मामले पर पुलिस कर रही जांच

नसीम पर लगा इस्लाम धर्म अपनाने का जोर देने का आरोप

रांची : दुनिया छोड़ने- राजधानी रांची के सुखदेव नगर इलाके में किराए के मकान में रहकर एमबीए की पढ़ाई करनेवाले दीपक कुमार सिंह ने मंगलवार देर रात जहर खाकर और फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी. वही मौत से पहले दीपक ने अपने व्हाट्सएप्प स्टेटस पर लिखा था ‘‘अलविदा दोस्तों नसीम और मौलाना को याद रखना.’’ उसके छोटे भाई का आरोप है कि ये बात दीपक ने सिर्फ इस वजह से लिखी क्योंकि उसे उसका प्यार दिलाने के नाम पर मौलाना और उसके बचपन के दोस्त नसीम ने न सिर्फ ठगा बल्कि उसे इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव भी बनाया था.

deepak1 22Scope News

दुनिया छोड़ने: किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता था दीपक

रांची के एक और एमबीए के छात्र दीपक कुमार ने आत्महत्या कर ली. दीपक ने पहले जहर खाया और फिर फंदे से झूल आत्महत्या कर ली. छात्र दीपक सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रह पढ़ाई किया करता था. हालांकि मूल रूप से वो बुढ़मू इलाके के उमेदंडा का रहनेवाला था. घटना से घर में मातम है.

nushad alam 22Scope News

जादू टोना के नाम पर दीपक को ठगा

बता दें कि दीपक का एक युवती के साथ संबंध था, लेकिन युवती ने दीपक से अपना संबंध तोड़ लिया. जिस कारण दीपक उसे पाने के चक्कर में पहले एक मिहिर अधिकारी नामक व्यक्ति से मिला. जिसने उसे जादू टोना के नाम पर पहले ठगा और बंगाल भी ले गया. इस दौरान कई तरह के टोटके कराए, जिसके बाद दीपक और भी ज्यादा परेशान हो गया.

दुनिया छोड़ने: क्या है पूरी कहानी

दीपक ने अपनी आपबीती अपने दोस्त नसीम को बताई, तो नसीम उसे एक मौलाना के पास ले गया. और उसके पैसे भी नसीम और मौलाना ने ऐंठे और धर्मंनातरण का दबाव बनाने लगा, और कहा कि तब जाकर लड़की उसे मिल जायेगी. दीपक ने अपने एक दोस्त को बताया की इस्लाम काफी अच्छा धर्म है. वही दीपक के भाई सूरज ने बताया कि मेरे भाई ने कुछ दिनों तक सूरमा भी लगाया था. दीपक के भाई सूरज ने बताया कि दीपक का एक बार अरशद नामक युवक से धर्म को लेकर ही सोशल मीडिया पर विवाद हुआ था और शायद इसी बात का बदला नसीम ने दीपक से लिया.

रिपोर्ट: मुर्शीद आलम

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img