औरंगाबादः आशीर्वाद यात्रा पर औरंगाबाद आए चिराग पासवान की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पार्टी की महिला सेल की जिलाध्यक्ष ने इस्तीफा देने की धमकी दी है।
शनिवार को कार्यकर्ता संबोधन और प्रेसवार्ता में चिराग पासवान ने किसी महिला कार्यकर्ता का अभिवादन स्वीकार नहीं किया। खुद नीतू सिंह को मंच पर पीछे की कुर्सी पर बैठा दिया गया। नीतू सिंह का कहना है कि वे पार्टी में महिलाओं को जोड़ने के लिए लगातार सक्रिय है और उनके नेतृत्व में करीबन एक हजार महिलाओं ने चिराग पासवान के स्वागत के लिए तैयारियां की थी। आहत स्वर में नीतू सिंह इस्तीफा देने की धमकी दे रही है, कहती है कि जब पार्टी में महिलाओं को सम्मान ही नहीं तो फिर पार्टी में जुड़े रहने से लाभ क्या?
रिपोर्टः दीनानाथ


















