रांचीः कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी पर केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है, इरफान अंसारी ने केन्द्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए पूछा है कि अदानी के पोर्ट पर करोड़ों के ड्रग्स की बरामदगी मामले में अब तब कार्रवाई क्यों नहीं हुई. इरफान अंसारी ने इसे भाजपा का दोहरा रवैया बताया.

बता दें कि अदानी के नियंत्रण वाले पोर्ट पर करोड़ों की ड्रग्स मामले की बरामदगी हुई थी, लेकिन अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई. यह ड्रग्स किसका था, किसके लिए लाया जा रहा था, इस मामले में कौन-कौन लोग संलग्न है, अब तक सारे प्रश्न अनुतरित है.
वैसे इरफान अंसारी ने यह भी कहा कि किसी का भी बेटा हो कार्रवाई होनी चाहिए, चुंकि यह मामला अभी न्यायालय में है, इसलिए इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा.
रिपोर्टः प्रतीक


















