मंत्री पति के बाद चुनावी मैदान में पत्नी

पटना : बिहार में चार सीटों पर बिहार विधानसभा का उपचुनाव होने वाला है। चारों सीटों को लेकर एनडीए और महागठबंधन ने अपने-अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। बिहार में जिन चार सीटों पर चुनाव होना है उनमें रामगढ़, तरारी, बेलागंज और इमामगंज शामिल है। इन चारों सीटों के लिए उपचुनाव 13 नवंबर को होगा जबकि मतगणना 23 नवंबर को होना है।

आपको बता दें कि जिन चारों सीटों पर एनडीए ने जो उम्मीदवार उतारे हैं उसमें दो बीजेपी, एक हम और एक सीट पर जदयू चुनाव लड़ रही हैं। वहीं महागठबंधन की बात करें तो राजद तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि माले को एक सीट मिला है। हम पार्टी को जो सीट मिला है वह गया जिला के इमामगंज विधानसभा सीट है। क्योंकि यहां से हम के संरक्षक जीतनराम मांझी सांसद बनकर केंद्रीय मंत्री बन चुके हैं। अब इस सीट से उनकी पुत्रवधू व बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन की पत्नी दीपा मांझी चुनाव लड़ने जा रही हैं। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने पुत्रवधू को पार्टी का सिंबल दे दिया है।

यह भी पढ़े : बिहार उपचुनाव में RJD और भाकपा माले के उम्मीदवार होंगे मैदान में…, कांग्रेस को…

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...