पत्नी ने लाठी-डंडे से वार कर पति की कर दी हत्या….

रांची: सुखदेव नगर इलाके में रहने वाली महिला किरण ने अपने पति राम सिंह को लाठी डंडा से वार कर मार डाला। पुलिस ने किरण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

किरण ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। किरण ने पुलिस को बताया कि राम सिंह से लव मैरेज हुई थी। शादी के बाद से ही विवाद होने लगा था।

राम सिंह टाइल्स लगाने का काम करता था। पुलिस का कहना है कि इस मामले में वीडियो फुटेज भी मिला है। जिसमें देखा जा रहा है कि किरण अपने पति को लगातार मारती थी।

मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच विवाद होता था और दोनों में मारपीट होती थी। पूरे मोहल्ले के लोग परेशान रहते थे।

मृतक राम सिंह की मां रेखा देवी के बयान पर किरण देवी, किरण की मां लखपति देवी, सावित्री देवी, शत्रुधन के खिलाफ केस हुआ है।

रेखा ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे ने फोन पर कहा था कि ससुराल के लोग उसकी हत्या कर देंगे। इसके बाद रेखा को सूचना मिली कि उसके बेटे की मौत हो गई है।

रेखा अपने बेटे के घर पहुंची तो देखा कि पूरे घर में खून बिखरा पड़ा हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है।

Saffrn

Trending News

अब एक गाड़ी से दौरा करेंगे अफसर, ईंधन बचत का प्लान,...

गयाजी : गयाजी जिले में अब अफसर अलग-अलग गाड़ियों से नहीं दौड़ेंगे। एक साथ ऑफिस आएंगे और एक ही गाड़ी से विजिट करेंगे। ईंधन...

नीरज ने तेजस्वी के अंग्रेजी बोलने पर कसा तंज, कहा- अगर...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता व विधान परिषद (MLC) नीरज कुमार ने बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर तंज...

मुख्यमंत्री ने पटना शहर में विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण,...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना शहर में विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने...

असम में Babulal Marandi ने संभाला मोर्चा, जनसभा में भाजपा की...

Assam: असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होने हैं। इस चुनाव की लहर झारखंड तक भी है। झारखंड के सभी...

कार से 7 लाख का विदेशी शराब बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

नौबतपुर : नौबतपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने एक क्रेटा कार और फॉर्च्यूनर से लगभग 500 लीटर विदेशी शराब के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img