पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के बीच पत्नी का मिला शव

अररिया : अररिया में पति और पत्नी के बीच चल रहे विवाद के बीच पत्नी का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। परिजनों ने ससुरलवालों पर जहर खिलाकर हत्या कर देने का मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका सुहाना बैरगाछी ओपी क्षेत्र के रामपुर मोहनपुर के रहने वाली बेटी थी, जिनकी शादी कुछ साल पहले अररिया आरएस ओपी क्षेत्र के हरिया चौक के रहने वाले शाहनवाज से हुई थी।

बता दें कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित किया जाता था। जिसको लेकर ग्रामीणों के बीच दो तीन बार पंचायती भी हुई थी। लेकिन किसी तरह की बात नहीं बनने पर कोर्ट में दोनों पक्ष से मुकदमा भी चल रहा था। इसी बीच तीन दिन पहले ससुराल वाले विदागिरी के लिए पहुंचे थे। लेकिन विदागिरी से मना करने के बाद इलाज के लिए गई विवाहिता सुहाना से वहीं ससुराल वालों ने मुलाकात की।

परिजनों का आरोप है कि वहीं पर उन्हें जहर खिला दिया गया। जिसके बाद वह बेहोशी हालत में मिली और फिर सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था और इसी क्रम में शुक्रवार को मौत हो गई। सदर एसडीपीओ ने जांच करने की बात करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लेने की बात कही।

मंटू भगत की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...