बेगूसराय: बेगूसराय में एक सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया। घटना बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एसएच 55 हरदिया रजौरा चौक के समीप की है जहां एक बाइक सवार दंपत्ति को एक अनियंत्रित वाहन ने ठोकर मार दिया। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया।Begusarai Begusarai Begusarai
यह भी पढ़ें – Fruits की खेती करने वाले किसान को सरकार दे रही 80 प्रतिशत तक का अनुदान, पढ़ें पूरी खबर…
मृतक की पहचान मंझौल गांव के वार्ड संख्या 2 निवासी पार्वती देवी के रूप में की गई जबकि घायल पति की पहचान संजीत शाह के रूप में की गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- मछली उत्पादकों के लिए मत्स्य विभाग ने जारी की Advisory, कहा ‘अप्रैल का महीना…’
बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट


