Advertisment

क्या इस बार नजीर बनेगा गिरिडीह लोकसभा सीट

गिरिडीह: जब से गिरिडीह में जयराम महतो ने लोकसभा का पर्चा भरा है तब से गिरिडीह लोकसभा चुनाव त्रिकोणीय मुकाबले की ओर बढ़ रहा है. गिरिडीह के युद्ध में जयराम महतो की लोकप्रियता दिख रही है.

लेकिन त्रिकोणीय मुकाबले में सीपी चौधरी और मथुरा महतो भी गिरिडीह के लिए पुराना नाम है.गिरिडीह लोकसभा में चुनाव कल यानी 25 मई को होने वाले हैं.

स्थानीय परिस्थिति और लगातार बढ़ रहे राजनीतिक घटनाक्रम अगर गिरिडीह में प्रभाव डालते हैं तो जयराम महतो क्या 2024 में विपक्षी गठबंधन के सामने एनडीए गठबंधन को हराकर एक नजीर पेश करेंगे.

राजनीतिक विशेषज्ञ की मानें चुनाव परिणाम तो आने वाले 4 तारीख को पता चलेगा लेकिन बीते 3-4 सालों में झारखंड में जयराम महतो ने कितनी राजनीतिक ताकत बनाई है यह चुनाव परिणाम वो आसानी से समझा देगा.

जेबीकेएसएस झारखंड के कई क्षेत्रों में युवाओं में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है लेकिन ये लोकप्रियता चुनाव में कितने मतो में परिवर्तित हो पाएंगे ये देखने वाला विषय होगा.

इसी साल झारखंड विधानसभा चुनाव भी होना है उसमें जेबीकेएसएस इंडिया और एनडीए गठबंधन के सामने चुनौती पेश करने की स्थिति में होगी या नहीं.जयराम महतो का परिणाम यह भी आसानी से दर्शा देगा.

लगातार मुक्ति मोर्चा की ताकत घटने के बाद जेबीकेएसएस को यह उम्मीद थी कि झारखंड में वह जनता के बीच अच्छा पकड़ बना लेगी.

इस विषय पर झारखंड की राजनीति की समझ रखने वाले लोगों का कहना है कि यह सही है कि जेबीकेएसएस ने तेजी से अपना उद्धार किया है लेकिन उनकी पकड़ ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में रह गई है अभी शहरी क्षेत्र में भी काम करने के लिए बहुत कुछ है.

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते ने डेटा कॉपी करने की...

 14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते पर छापेमारी के बाद डेटा कॉपी करने का आरोप है। CID ने कंप्यूटर और पेन...

Chamoli Tunnel Accident: झारखंड के मजदूर भी फंसे, चमोली में टनल...

 उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हादसे के बाद झारखंड के कई मजदूर फंसे। सीएम हेमंत सोरेन ने धामी...

Coal Scam: एलबी सिंह की पत्नी समेत पांच लोगों को ED...

 कोयला घोटाला मामले में ED ने कारोबारी एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह समेत पांच लोगों को समन भेजा है। सभी से अलग-अलग तारीखों...