झारखंड में BJP से अलग होंगे नीतीश या सरयू राय को लाएंगे साथ? तस्वीर ने बढ़ा दी…

एस के राजीव

पटना: झारखंड में इसी वर्ष अक्टूबर नवंबर में विधानसभा चुनाव होना है। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारी में अपने दमखम के साथ लगी हुई है। इधर एक तस्वीर सामने आई है जो झारखंड में BJP की टेंशन बढ़ा सकती है। यह तस्वीर है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और झारखंड के पूर्व मंत्री सह भारतीय जनता मोर्चा के नेता सरयू राय की।

सरयू राय ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ एक फोटो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा है कि पटना के मुख्यमंत्री निवास में नीतीश कुमार के साथ भेंट हुई। झारखंड विधानसभा के आगामी चुनाव में हमारी संभावित भूमिका के बारे में संक्षिप्त परंतु फलदायक चर्चा हुई। साथ में झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने पर सहमति बनी। शेष चुनावी औपचारिकताओं पर जदयू नेतृत्व शीघ्र निर्णय लेगा।

भाजपा की बढ़ी टेंशन
भाजमो नेता सरयू राय के एक्स पर पोस्ट के बाद भाजपा की टेंशन बढ़ गई है। चूंकि नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जदयू भाजपा की नेतृत्व वाला एनडीए का हिस्सा है ऐसे में भाजमो नेता के इस पोस्ट के बाद सवाल उठने लगा है कि क्या नीतीश कुमार झारखंड में भाजपा से हट कर चुनाव लड़ेंगे। हालांकि कयास ये भी लगाया जा रहा है कि हो सकता है कि भाजमो, जदयू और भाजपा एक साथ चुनाव लड़े लेकिन सवाल यह है कि अगर भाजमो भाजपा के साथ चुनाव लड़ती है तो फिर सरयू राय ने भाजपा से बगावत क्यों की। हालांकि राजनीति में उठापठक होते रहता है और यह तो समय के साथ पता चलेगा।

सरयू राय 2019 में छोड़ा था भाजपा
सरयू राय भाजपा सरकार में मंत्री थे और उन्होंने वर्ष 2019 में भाजपा से बगावत कर जमशेदपुर पूर्व सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने इस सीट पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को हरा कर विधायक बने थे। सरयू राय जमशेदपुर पश्चिम सीट से पहली बार 2005 में विधायक बने थे और 2009 में उन्हें बन्ना गुप्ता ने हरा दिया था। फिर 2014 में उन्होंने इस सीट से जीत दर्ज की थी। सरयू राय एक बार फिर जमशेदपुर पूर्व सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

हेमंत सोरेन से भी की मुलाकात
पूर्व मंत्री सरयू राय ने हाल ही में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन से भी मुलाकात की थी। अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद एक बार फिर राजनीति तेज हो गई है। अब राजनीतिक जगत में सवाल उठने लगा है कि क्या नीतीश कुमार झारखंड में भाजपा से अलग हो कर चुनाव लड़ेंगे या फिर भाजपा से बगावत करने वाले सरयू राय एक बार फिर भाजपा के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरेंगे। हालांकि यह इतना भी आसान नहीं दिखाई दे रहा है कि सरयू राय और भाजपा एक बार फिर साथ आएंगे लेकिन राजनीति में सब कुछ संभव है।

यह भी पढ़ें- बिहार में तीसरे विकल्प के सवाल पर BJP MLA ने कहा उपचुनाव में…

https://youtube.com/22scope

BJP BJP BJP BJP BJP

BJP

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img