महिला की धारदार हथियार से हमला कर की गई हत्या

गोपालगंज : गोपालगंज में एक महिला की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है। घटना भोरे थाना क्षेत्र के कुआड़ीडीह गांव की है। मृतक महिला का नाम रिंकी देवी है जो रामप्रवेश साहनी की पत्नी थी। महिला का पति विदेश में रहता है। परिजनों ने पड़ोस की महिला पर अवैध संबंध में हमला कर हत्या करने की आशंका जताई है।

महिला की बेहरमी से की गई हत्या

तस्वीरों में दिख रही इस महिला का नाम रिंकी देवी है, जिसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई है। आरोप है कि रिंकी देवी सोमवार की सुबह अपनी पुराने घर से निकलकर नए घर में साफ-सफाई करने के लिए गई थी। जहां पर पहले से घात लगाये हमलावरों ने मकान में घुसकर दरवाजा लॉक कर दिया और महिला को अकेला पाकर धारदार हथियार से सिर पर हमला कर दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाहर से दरवाजा लॉक करके फरार हो गए। महिला जब काफी देर बाद अपने घर नहीं पहुंची, तब परिवार वालों को शक हुआ और नए मकान पर पहुंचे, जहां दरवाजा खोलते ही रिंकी देवी खून से लथपथ दिखी। परिवार के सदस्यों ने महिला को आनन-फानन में स्थानीय रेफरल अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक रिंकी देवी अपनी मायके में रहती थी, उसका छोटा भाई भी साथ में रहता था

रिंकी के घरवालों के मुताबिक, रिंकी देवी अपनी मायके में रहती थी और उसका छोटा भाई भी साथ में रहता था। रिंकी के भाई का पड़ोस की उम्रदराज महिला के साथ अवैध संबंध था, जिससे महिला मृतका के भाई से शादी करना चाहती थी और रिंकी इसका विरोध करती आ रही थी। चश्मदीदों के मुताबिक, घटना के समय रिशु कुमार और रिशु की मां मकान में दाखिल होते हुए दिखी, उसके बाद से दोनों भूमिगत हो गए। वहीं, पुलिस ने जांच के लिए फॉरेंसिंक टीम बुलाई है। वहीं, महिला के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस टेक्निकल सेल और मोबाइल कॉल का सीडीआर निकालकर जांच कर रही है, ताकि पता चल सके कि महिला का किन-किन लोगों से बातचीत हुआ है। भोरे के थानाध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज ने घटनास्थल के पास मकान को सील कर दिया है।

यह भी देखें :

महिला की हत्या के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं पुलिस कर रही है जांच

महिला की हत्या के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। रिंकी की हत्या का पूरा सच क्या है। इस पूरे मामले पर गोपालगंज पुलिस की तफ्तीश जारी है। ताकि गुनहगारों की पहचान हो सके और उन्हें गिरफ्तार कर जेल की सलाखों में डाली जा सके।

यह भी पढ़े : बारातियों से भरी स्कोर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, कई लोग घायल…

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने थामा BJP का हाथ, मुख्यालय...

दिल्ली : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस बड़ा धमाका किया है। वह तृणमूल कांग्रेस (TMC) को अलविदा कहते हुए...

झारखंड शराब घोटाले पर गरमाई राजनीति, Babulal Marandi ने राज्यपाल को...

Jharkhand: झारखंड शराब घोटाले पर राजनीति गरमा गई है। अब नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने ACB की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। चार्जशीट में...

झारखंड से अब इन ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना होगा बेहद आसान,...

Jharkhand: झारखंड के ट्रैवललवर्स के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। खासकर Train से यात्रा करने वालों के लिए बेहद रोमांचक खबर है।...

नालंदा शीतला मंदिर हादसा : PM, CM व सम्राट सहित कई...

पटना : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार...

भागलपुर SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, रिश्वत लेते 2 कर्मी...

भागलपुर : भागलपुर में निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीएम कार्यालय में छापेमारी की। इस दौरान 70 हजार रुपए...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img