झारखंड से अब इन ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना होगा बेहद आसान, चलाई जा रही है स्पेशल Train

Jharkhand: झारखंड के ट्रैवललवर्स के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। खासकर Train से यात्रा करने वालों के लिए बेहद रोमांचक खबर है। बता दें स्पेशल से अब 6 ज्योतिर्लिंग और शिरडी दर्शन के लिए जा सकते हैं। हालांकि Train झारसुगड़ा से खुलेगी लेकिन झारखंड के कई स्टेशटनों में इसका ठहराव होगा।

भारत गौरव पर्यटक ट्रेन से कर सकेंगे यात्रा

बता दें छह ज्योतिर्लिंग व शिरडी दर्शन के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाई जाएगी। यह Train इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड ट्यूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) के द्वारा चलाई जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार इस ट्रेन का शुभारंभ 11 मई को झारसुगुड़ा से होगा। यह यात्रा 11 रात और 12 दिन की होगी। यात्रा के दौरान उज्जैन का श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ का श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, द्वारका का श्री द्वारकाधीश मंदिर व श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, शिरडी का श्री साईं दर्शन, नासिक का श्री त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग व औरंगाबाद का श्री घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराया जाएगा।

कितना होगा किराया 

अगर आप भी इन जगहों की यात्रा करना चाहते हैं और घूमने के शौकिन हैं तो हम आपको इस ट्रेन का किराया भी बता देते हैं। इस Train में यात्रियों को स्लीपर श्रेणी के लिए 23315, थर्ड एसी का 41570, सेकेंड एसी का 50410 रुपये प्रति व्यक्ति भुगतान करना होगा।

यह Train रांची, मुरी, बोकारो, हजारीबाग रोड, गया, राजगीर, बिहार शरीफ, पटना आदि स्टेशनों पर रुकेगी।

 

 

Ramgarh Industrial Pollution Case: रामगढ़ प्रदूषण मामले में हाईकोर्ट सख्त, दोनों...

Ramgarh Industrial Pollution Case: झारखंड उच्च न्यायालय ने रामगढ़ जिले में औद्योगिक प्रदूषण से जुड़ी जनहित याचिका का निपटारा करते हुए प्रदूषण की नियमित...

Dhanbad Amrit Bharat Station: कतरास-गोमो समेत 15 अमृत भारत स्टेशन अधूरे,...

Dhanbad Amrit Bharat Station: धनबाद रेल मंडल के कतरास, गोमो और चंद्रपुरा समेत 15 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम अब तक पूरा...

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...