भागलपुर SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, रिश्वत लेते 2 कर्मी गिरफ्तार

भागलपुर : भागलपुर में निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीएम कार्यालय में छापेमारी की। इस दौरान 70 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए लिपिक मयंक कुमार और स्टेनो प्रेम कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, नाथनगर आपूर्ति कार्यालय में कार्यरत अभिजीत कुमार से सेवा संपुष्टि के नाम पर 70 हजार रुपए की मांग की गई थी।

शिकायत मिलने के बाद पटना से निगरानी विभाग की टीम DSP विद्यांचल प्रसाद के नेतृत्व में भागलपुर पहुंची और जाल बिछा की कार्रवाई

आपको बता दें कि शिकायत मिलने के बाद पटना से निगरानी विभाग की टीम डीएसपी विद्यांचल प्रसाद के नेतृत्व में भागलपुर पहुंची और जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान प्रेम कुमार ने रिश्वत की रकम मयंक कुमार को देने को कहा। जैसे ही पैसे दिए गए टीम ने दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए पटना ले जाया गया। इस घटना से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

Bhagalpur Arr 1 22Scope News

यह भी पढ़े : DDC बृजेश कुमार के कई ठिकानों पर निगरानी विभाग की टीम छापेमारी

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...

Navratri 2026: रांची में रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू, जानें कलश...

 रांची में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा तिथियां, विजयादशमी की तारीख और गुजराती समाज के...