Ranchi में यहां डायन बिसाही की शक में महिला को पीट-पीटकर उतार दिया मौत के घाट और…

Ranchi : राजधानी रांची के बेड़ो में डायन बिसाही की शक में एक महिला की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृत महिला का नाम मुन्नी देवी बताया जा रहा है। मामले की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया वहीं घटना के बाद सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : आदिवासी महिला और बेटी से मारपीट का आरोपी आजसू नेता गिरफ्तार… 

Ranchi : अचानक घर में घुसे 6-7 लोग और महिला को मार डाला

मामला बेड़ो थाना क्षेत्र के भसनंदा गांव का बताया जा रहा है। मिली सूचना के मुताबिक गांव के ही 6-7 लोगों ने अचानक महिला के घर पर प्रवेश किया और महिला को खींचते हुए बाहर निकाला। इसके बाद लाठी व डंडे से उसकी निर्ममता से पिटाई शुरु कर दी। आरोपियों ने महिला का तबतक पीटा जबतक उसकी जान नहीं चली गई। खबर लिखे जाने तक मामले में अभी तक मामला दर्ज नहीं कराया गया है।

ये भी पढ़ें- Gumla : कलयुगी बेटे ने टांगी से काटकर पिता को उतारा मौत के घाट, फिर शव के साथ… 

जानकारी के मुताबिक जिस महिला की पीट-पीटकर हत्या की गई उसपर डायन बिसाही का शक था। गांव के ही रहने वाले थापा उरांव के घर में एक के बाद एक परिवारवालों की मौत हो गई थी जिसके बाद मुन्नी देवी पर हत्या का आरोप लगा था। जिसके बाद धापा उरांव ने 6-7 लोगों के साथ मिलकर मुन्नी देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img