Advertisement
Advertisement

Gumla : कलयुगी बेटे ने टांगी से काटकर पिता को उतारा मौत के घाट, फिर शव के साथ…

Gumla : गुमला से एक दिल दहला देने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की टांगी से काटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद भी उसका मन नहीं भरा तो उसने अपने पालतू कुत्ते की भी टांगी से हत्या करनी चाही पर समय रहते स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और टांगी छीन लिया।

ये भी पढ़ें- Breaking : भाजपा जिला कार्यालय में प्रत्याशी चयन के दौरान हंगामा, खूब चले लात-घूंसे… 

Gumla : काफी दिनों से बीमार था मृतक

मामला गुमला के सदर थाना क्षेत्र के ढोढरीटोली का बताया जा रहा है। मृत व्यक्ति का नाम चंद्रू प्रधान है वहीं आरोपी बेटे का नाम जगदीश प्रधान बताया जा रहा है। आरोपी युवक ने अपने पिता की हत्या करने के बाद काफी देर तक शव के पास ही पड़ा रहा। उसने स्थानीय लोगों को भी अंदर नहीं जाने दिया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

मौत के कारणों का पता लगा रही है पुलिस

घटना के बार में मिली जानकारी के मुताबिक मृत व्यक्ति कई दिनों से बीमार था। आरोपी बेटे ने ही कुछ दिनों पहले पिता का सदर अस्पताल लेकर गया था। अस्पताल से इलाज कराकर आने के बाद सब ठीक था कि अचानक बेटे ने टांगी से काटकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना तब मिली जब मृतक की बेटी कुत्ते की आवाज सुनकर अंदर गयी तो उसने देखा कि उसके भाई ने अपने पिता की टांगी से काटकर हत्या कर दी है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh सदर एसडीओ के आवास पर एसीबी का छापा, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात… 

आरोपी युवक लगातर पालतू कुत्ते को भी मार रहा है जिसके उसने शोर मचाना शुरु किया तो आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद भी आरोपी किसी को भी घर के अंदर नहीं आने दे रहा था जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

 

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...