बेटे की बरामदगी को लेकर महिला ने किया सड़क जाम

नवादा : नवादा नगर थाना क्षेत्र के गोपाल नगर मोहल्ला निवासी स्वर्गीय अनिल कुमार की पत्नी स्नेहा भारती ने अपने पुत्र अनुराग कुमार उर्फ सोनू की बरामदगी को लेकर समाहरणालय से समीप बस से बैरिकेडिंग कर सड़क जाम कर दिया। जिसकी सूचना मिलने पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने सड़क जाम हटाने का प्रयास किया। इसी बीच महिला और पुलिस के बीच जमकर हाथापाई हुई।

आक्रोशित महिला ने फल का कैरेट उठाकर नगर थाना के एक एसआई के उपर फेंक कर मारा। जिसे उन्हें हल्की चोट लगी। तब वहां रहे महिला सिपाही ने महिला को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन महिला किसी भी बात को करने के लिए तैयार नहीं थी। महिला सिपाही के साथ भी उलझ गई। काफी देर तक महिला सड़क पर ही हो हल्ला करती हुई दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने बलपूर्वक महिला को उठाकर नगर थाना ले गई तब जाकर सड़क जाम हटा। बता दें कि महिला लगभग 22 दिनों से अनशन पर बैठी थी।

यह भी पढ़े : मंत्री प्रेम कुमार ने Nawada में 75वां वन महोत्सव 2024 हरित रथ का किया शुभारंभ

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

सरिया को जिला बनाने की मांग पर गूंजा आंदोलन, एकदिवसीय धरना...

Jharkhand : सरिया में जिला बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ती नजर आई। सोमवार को समाजसेवी प्रकाश मंडल के नेतृत्व में अनुमंडल...

आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी क्षतिपूर्ति

पटना : राज्य सरकार मार्च 2026 के तीसरे एवं चौथे सप्ताह में विभिन्न जिलों में आई आंधी-तूफान, असामयिक वर्षापात एवं ओलावृष्टि के कारण फसलों...

Bihar में चीनी उद्योग को मिलेगा नया जीवन, एमओयू पर हस्ताक्षर

Patna: सात निश्‍चय-3 के तहत राज्‍य में गन्‍ना आधारित उद्योगों की स्‍थापना और गन्‍ना विकास एवं विस्‍तार के लिए सोमवार को एग्‍जीविशन रोड स्थित...

सामूहिक अवकाश पर गए 69 राजस्व अधिकारियों पर कार्रवाई

पटना : बिहार सरकार ने सामूहिक अवकाश और सरकारी कार्यक्रमों से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाले 69 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारियों के खिलाफ सख्त...

पेंशन जारी रखने के लिए जीवन प्रमाणीकरण अनिवार्य, अंतिम तिथि 31...

पटना : सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के पेंशनधारियों के लिए 31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण करा लेने की अपील की गई है। समाज कल्याण विभाग...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img