मंत्री प्रेम कुमार ने Nawada में 75वां वन महोत्सव 2024 हरित रथ का किया शुभारंभ

नवादा : बिहार सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग सह प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग द्वारा संचालित विमिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों सहित विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक नवादा जिला के क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ की गईं। मंत्री प्रेम कुमार ने नवादा में आज 75वां वन महोत्सव 2024 हरित रथ का शुभारंभ किया। मंत्री द्वारा धान अधिप्राप्ति, गेहूं अधिप्रापित, कृषि संयंत्र योजना, फसल सहायता योजना और पैक्स कम्यूटरीकरण योजना सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कायों की समीक्षा की गईं।

मंत्री डॉ. प्रेम कुमार द्वारा नवादा जिलान्तर्गत 100 एमटी के क्षमता वालें दो स्वीकृत गोदामों (अकबरपुर व्यापार मंडल एवं सिरदला व्यापार मंडल) का शिालान्यास किया गया। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा ने ‌सभी संबंधित पदाधिकारियों को सीएमआर की आपूर्ति, पैक्स कंप्यूटरीकरण योजना एवं सहकारिता विभाग की अन्य योजनाओं पर तीव्रता से काम करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर विधायिका वीभा देवी, वारसलीगंज विधायिका अरुणा देवी, हिसुआ के विधायिका नीतू कुमारी, एमएलसी अशोक कुमार, विधायक प्रकाशवीर, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर सहित अन्य जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

मंत्री ने नवादा सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

नवादा पहुंचे प्रभारी मंत्री प्रेम कुमार ने जहां आधी रात डीएम के साथ सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया है। जहां नवादा की सदर अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड में गंदगी को देखकर मंत्री काफी भड़क गए हैं और फिर डीपीएम को निर्देश दिया है कि इसकी साफ सफाई की व्यवस्था एक हफ्ता में पूरी तरह दुरुस्त किया जाए। वहीं मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नवादा की सदर अस्पताल में बहुत ही ज्यादा गंदगी है। सही से पंखा की कोई व्यवस्था नहीं है। मरीज के लिए जो बेड लगाया गया है।बेड पर बेहतर चादर भी नहीं है। यह सब व्यवस्था को थोड़ा दुरुस्त करना होगा। यह खराब व्यवस्था रहने के कारण ही सरकार की बदनामी होती है।

अस्पताल पहुंचते हैं ऐसा देखने को लगा कि इस अस्पताल में काफी कुछ की कमियां है। जहां जिला अधिकारी को इसकी समीक्षा करने के लिए कहा गया है। वही इमरजेंसी वार्ड ,सर्जिकल वार्ड में पूरी तरह ऐ सी लगाया जाए जिससे मरीज को भी काफी राहत होगी। भीषण गर्मी देखते हुए मंत्री भी ज्यादा देर तक वार्डों में नहीं रहे और निरीक्षण करने के बाद वह वार्ड से सीधा बाहर निकल गए हैं।

यह भी पढ़े : Sultanganj पहुंचे मंत्री नीरज बबलू, कहा- इस जगह का नाम हो अजगैबीनाथ धाम

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Nashamukt Bihar Campaign 2026: बिहार में शराबबंदी के बाद अब सूखे...

Nashamukt Bihar Campaign 2026: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को राज्यव्यापी ‘नशामुक्त बिहार अभियान’ का शुभारंभ किया। यह अभियान 27 अक्टूबर से...

Bihar Jivika Pashu Sakhi: घर की जिम्मेदारियों से गांव की सेवा...

Bihar Jivika Pashu Sakhi: बिहार के गांवों में महिलाओं की भूमिका तेजी से बदल रही है। कभी घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित रहने वाली ग्रामीण...

Jio Listing: लिस्ट होते ही देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी...

Jio Listing: रिलायंस समूह की डिजिटल और टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स की बुधवार, 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में संभावित लिस्टिंग से देश की...