Sarath: देवघर के Sarath थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। ढ़ोड़ोडुमर गांव निवासी 19 वर्षीय दबंती देवी की आग से जलने से मौत हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दबंती देवी सुबह 6 बजे घर के बाहर आग ताप रही थी, आग तापने के क्रम में आग मृतिका के कपड़ा में पकड़ लिया और जब तक आग बुझाया गया, आग शरीर के लगभग हिस्से को जला चुका था।
पहले Sarath समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया
बता दें जब दबंती के कपड़े पर आग पकड़ा तो आस पास के लोगों ने हो हल्ला किया। मृतिका के परिजनों ने किसी तरह आग को बुझाया। लेकिन तब तक मृतिका पूर्ण रूप से जल गई थी। आनन फानन में परिजनों ने सारठ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहां स्थिति गंभीर देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया।
रांची ले जाने के क्रम में हो गई मौत
रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सारठ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर लाश को पोस्ट मार्टम के लिए देवघर भेज दिया गया। साथ ही पुलिस जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
Highlights


