Bhagalpur में बिजली करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

212
Bhagalpur
Bhagalpur में बिजली करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
Advertisment

भागलपुर: भागलपुर में एक महिला की मौत बिजली करंट लगने से हो गई। घटना भागलपुर के अकबरनगर थाना क्षेत्र की है जहां एक महिला घर के समीप ही बिजली करंट की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। मृतिका की पहचान बादल तांती की पत्नी वीणा देवी के रूप में की गई।

Advertisment

मामले में परिजनों ने बताया कि घर में लगे बिजली का तार मुख्य लोहे के गेट में सट गया था जिसकी चपेट में आने से मंगलवार की अहले सुबह महिला की मौत हो गई। मृतिका के परिजनों ने बताया कि वह घर में अकेली थी इसी दौरान वह किसी काम से बाहर गई तो बिजली प्रवाहित गेट की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चे जब स्कूल से लौट कर घर आए तो मुख्य दरवाजे पर मृतिका का शव पड़ा था।

यह भी पढ़ें- Gaya में बेख़ौफ़ अपराधियों ने की व्यवसायी की गोली मार कर हत्या

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भागलपुर से श्वेतांबर कुमार की रिपोर्ट

BHAGALPUR BHAGALPUR BHAGALPUR

BHAGALPUR

Advertisement