Gaya में बेख़ौफ़ अपराधियों ने की व्यवसायी की गोली मार कर हत्या

Gaya : बिहार के गया में बेख़ौफ़ अपराधियों ने सरेआम एक व्यवसायी की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना गया के मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के खाजबती गांव की है जहां अपराधियों ने शशिकांत गुप्ता उर्फ़ छोटू नाम के एक व्यवसायी की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई।

मामले में बताया जा रहा है कि अपराधियों ने छोटू को फोन कर बोधगया बुलाया था। फोन आने के बाद वह अपनी दुकान बंद कर बोधगया जा रहा था तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसके सीने में गोली मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आगजनी कर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीण और दुकानदार अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Monsoon की पहली बारिश और खुल गई पोल, नवादा सदर अस्पताल में भरा पानी

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Gaya Gaya Gaya

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...