सासाराम : खबर सासाराम से है जहां नासरीगंज थाना क्षेत्र के मंगीतपुर में संदिग्ध स्थिति में एक 29 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। जबकि गांव में चर्चा है कि महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने फंदे से झूलता हुआ शव को बरामद किया है। इस घटना के बाद महिला के पति सरोज पासवान फरार है। जबकि पुलिस ने मृतक महिला के ससुर बुजुर्ग व्यक्ति बाल बच्चन पासवान को हिरासत में लिया है।
मृतक महिला के 3 संतान हैं, जिसमें दो लड़की और एक लड़का है
आपको बता दें कि महिला के तीन संतान हैं, जिसमें दो लड़की और एक लड़का है। उसका मायका बड्डी थाना क्षेत्र के कर्मा गांव था। वर्ष 2016 में लक्ष्मीना की शादी सरोज पासवान से हुई थी। तीन महीना पहले भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस को बुलाना पड़ा था। बताया जाता है कि वारदात के बाद मृतक महिला के पति सरोज पासवान अपनी बड़ी पुत्री को लेकर फरार हो गया। उधर, शव को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मायके पक्ष को सौंप दिया है।


यह भी पढ़े : थाना का मुंशी चढ़ा निगरानी के हत्थे, थानाध्यक्ष को SP ने किया निलंबित
सलाउद्दीन की रिपोर्ट
Highlights







