थाना का मुंशी चढ़ा निगरानी के हत्थे, थानाध्यक्ष को SP ने किया निलंबित

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के आदापुर थाना में काम करने वाले प्राइवेट मुंशी को निगरानी ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। रक्सौल आदापुर थाना में प्राइवेट तौर पर मुंशी का काम कर रहे एक व्यक्ति को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के मुख्यालय की टीम के द्वारा पुलिस पदाधिकारी के नाम पर रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में आदापुर थाना पर प्राइवेट मुंशी का काम करने वाले आदापुर निवासी इंतकाब आलम को आदापुर जमुनभार से उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया।

परिवादी मो. आफताब अंसारी से हथियार लाईसेंस के आवेदन का सत्यापन कराने के नाम पर रिश्वत ले रहा था

जब वह परिवादी मो. आफताब अंसारी से हथियार लाईसेंस के आवेदन का सत्यापन कराने के नाम पर रिश्वत ले रहा था। इस मामले को लेकर आदापुर थाना क्षेत्र के बखरी गांव निवासी आफताब अंसारी के द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना में शिकायत दर्ज की गई थी। जिसके आलोक में निगरानी थाना कांड में मामला दर्ज करते हुए आदापुर थाना के प्राइवेट मुंशी इंतकाब आलम के बताए हुए जगह पर निगरानी की टीम पहले से तैनात थी। जैसे ही आफताब आलम ने उसे पैसा दिया, उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Motihari Nigrani 1 22Scope News

आफताब अंसारी ने निगरानी थाना में इस बात को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी

आफताब अंसारी ने निगरानी थाना में इस बात को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपी इंतकाब आलम (जो आदापुर थाना के मुंशी है) के द्वारा हथियार के लाईसेंस के आवेदन को थानाध्यक्ष द्वारा सत्यापन कराने एवं सत्यापनोपरांत उनको रुपए देने के नाम पर रिश्वत की मांग की जा रही है। ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाए जाने के पश्चात उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकर्ता गौतम कृष्ण, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया। धवाबल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त इंतकाब आलम 14 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए थाना आदापुर जमुनभार चौक से गिरफ्तार किया गया।

Motihari Nigrani 2 22Scope News

वह थाना पर मुंशी का काम प्राइवेट तौर पर करता है – आरोपी आलम

आरोपी आलम ने भी गिरफ्तारी के बाद इस बात को स्वीकार किया है कि वह थाना पर मुंशी का काम प्राइवेट तौर पर करता है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम अभियुक्त को रक्सौल अनुमंडल पुलिस कार्यालय लेकर आई। यहां आवश्यक पूछताछ के बाद उसे निगरानी विशेष न्यायालय में पेश करने के लिए टीम अपने साथ ले गई।

Motihari Nigrani 22Scope News

यह भी पढ़े : भागलपुर SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, रिश्वत लेते 2 कर्मी गिरफ्तार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Patna Women’s College MoU: पटना वीमेंस कॉलेज और जैव विविधता पर्षद...

Patna Women's College MoU: जैव विविधता संरक्षण, शोध और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए पटना वीमेंस कॉलेज और बिहार राज्य जैव विविधता...

Chhath Song Shooting: देव सूर्य मंदिर में छठ गीत की शूटिंग,...

Chhath Song Shooting, औरंगाबाद: लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को देश-दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से...

JPSC Exam Cancellation: झारखंड हाईकोर्ट ने तीन भर्ती परीक्षाओं पर फैसला...

JPSC Exam Cancellation, रांची: झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा, बाल...