Begusarai में महिला को मारी गोली, अस्पताल के आसपास घूम रहा था आरोपी तभी…

बेगूसराय: बेगूसराय (Begusarai)  में एक मनचला अपने मंसूबे में सफल नहीं हुआ तो तीन बच्चों की मां को गोली मार कर जख्मी कर दिया। घटना के बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। घटना Begusarai के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मोख्तियारपुर गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सौरभ कुमार के दादा की मौत कुछ दिन पहले हो गई थी।

रीति रिवाज के अनुसार उनके घर में खाना नहीं बन सकता है तो वे लोग एक ग्रामीण महिला के घर में खाना बनवा कर खाने जाते थे। इसी दौरान सौरभ ने महिला के साथ छेड़खानी की कोशिश की। छेड़खानी में असफल रहने पर सौरभ ने महिला को गोली मार दी। गोली लगने से महिला जख्मी हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई वहीं स्थानीय लोगों के सहयोग से महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहन उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें – Lalu ने खाई थी कसम ‘हमारी लाश पर…’, वक्फ विधेयक मामले में बिहार में पक्ष विपक्ष आमने सामने…

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा और उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक हथियार भी बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि जख्मी महिला का पति सिलीगुड़ी में रह कर मजदूरी करता है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक उस अस्पताल के इर्द गिर्द घूम रहा था जहां जख्मी महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। Begusarai Begusarai 

वह महिला की मौत की पुष्टि की जानकारी के लिए अस्पताल के आसपास घूम रहा था तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Lalu Yadav को मिले भारत रत्न, महुआ MLA ने विधानसभा में रखा प्रस्ताव, फिर…

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img