महिला की गला घोंटकर हत्या

सासाराम : रोहतास जिले के बड्डी थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में 27 वर्षीय महिला की गला घोंटकर हत्या का मामला प्रकाश में आया है। मृतक महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला कैमूर जिला के चैनपुर थाना के भदारी गांव की रहने वाली थी। वर्ष 2020 में उसकी शादी बड्डी थाना के आलमपुर के रहने वाले विजय शंकर माली से हुई थी। आरोप लगाया गया है की आरती को दहेज के लिए पहले से ही प्रताड़ित किया जा रहा था। मायके की ओर से एक बाइक भी दी गई थी लेकिन फिर भी आरती को प्रताड़ित किया जा रहा था।

इस संबंध में पुलिस ने फिलहाल मृतक आरती देवी के पति विजय शंकर माली को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि मृतका का दो साल का एक पुत्र और नौ माह की एक बच्ची भी है। पुलिस ने आरती के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा है। बता दें कि जिस तरह से यह वारदात हुई है इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक आरती देवी के पिता मुंबई में मजदूरी करते हैं जबकि उनकी माता नहीं है। आरती के ननिहाल के लोग फिलहाल मौके पर पहुंचे हैं।

यह भी पढ़े : पुलिस हिरासत में युवक की संदिग्ध मौत के बाद मचा हड़कंप, आक्रोशित लोगों ने किया बवाल

यह भी देखें :

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Chas ITI More Garbage: बोकारो के इस प्रमुख मार्ग पर क्यों...

Chas ITI More Garbage: एक ओर देशभर में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं बोकारो के...

Reliance Ice Cream: ₹10 से मिलेगी आइसक्रीम, Reliance Consumer ने लॉन्च...

Reliance Consumer ने Bombay Creamery नाम से आइसक्रीम ब्रांड लॉन्च किया है। कीमत ₹10 से शुरू होगी और बिक्री पहले पश्चिम भारत में शुरू...

Daroga Prasad Rai Jayanti: दारोगा प्रसाद राय जयंती पर मुख्यमंत्री सम्राट...

Daroga Prasad Rai Jayanti: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दारोगा प्रसाद राय की जयंती के अवसर पर मंगलवार को पटना में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित...