Breaking News : एक महिला व 2 बच्चों का गला रेतकर हत्या, इलाके में मची सनसनी

कटिहार : महिला व 2 बच्चों का गला रेतकर हत्या – कटिहार जिले के बलिया बेलोन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहपुर गांव में हुई दर्दनाक घटना से पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। एक साथ मां और दो बच्चों की अज्ञात अपराधियों द्वारा हत्या कर देने का मामला सामने आ रही है। इस घटना के बारे में मृतका के पति मुहम्मद फिरोज ने बताया कि वह गांव में मुहर्रम का बसिया खेल देखने के लिए गए हुए थे। रात एक बजे जब वह घर पहुंचे तो देखा कि उनकी पत्नी सफद खातुन और दो मासूम बच्चे खून से लथपथ बिस्तर में पड़े हुए थे। तीनों की मौत हो चुकी थी। महिला और बच्चे का गला रेत कर निर्मम हत्या किया गया है।

महिला व 2 बच्चों का गला रेतकर हत्या

आपको बता दें कि मृतिका के पति के द्वारा गांव वालों और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। जहां देर रात पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृतिका के पति से घटना की जानकारी ली। इस घटना को किसी ने नहीं देखा है। वहीं मृतिका के पति के कहे अनुसार घटना के समय वह घर पर नहीं थे। इस दौरान एसडीपीओ प्रेम नाथ राम के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया था। फॉरेंसिक टीम की ओर से घटनास्थल से कई एविडेंस कलेक्ट किए गए हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

महिला व 2 बच्चों का गला रेतकर हत्या
महिला व 2 बच्चों का गला रेतकर हत्या
महिला व 2 बच्चों का गला रेतकर हत्या

इधर, फॉरेंसिक टीम और पुलिस दोनों मिलकर घटना के अनुसंधान में जुट गए है। वहीं इस घटना की जानकारी पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। पूरा गांव घटनास्थल पर पहुंचकर इस घटना की निंदा कर रहे हैं ।और जल्द इस घटना के दोषी अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग प्रशासन से कर रहे है। घटना को लेकर एसडीपीओ ने बताया कि घटना बीती रात 10:00 बजे से लेकर 1:00 बजे के बीच की है। घटनास्थल से जिस हथियार से हत्या की गई है। उसे बरामद कर लिया गया है। अन्य कई साक्ष्य भी घटनास्थल से मिले है। जल्द ही पुलिस इस सभी मामले का उद्भेदन कर लेंगे।

गोलियों की तड़तड़ाहट से गुंजा कटिहार, वर्चस्व की लड़ाई में किसान की गोली मारकर हत्या

तौकीर रजा की रिपोर्ट

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: बिहार सरकार के कृषि मंत्री और गया जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध...

Aryabhatta Knowledge University Protest: ‘पवन कुमार सिन्हा इस्तीफा दो’ के नारों...

Aryabhatta Knowledge University Protest, पटना: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में जांच समिति की प्रक्रिया और समिति के समन्वयक पवन कुमार सिन्हा के कथित व्यवहार को लेकर...

Jharkhand MLA Privilege: विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने की मांग,...

Jharkhand MLA Privilege, रांची: झारखंड के वित्त, योजना एवं विकास, वाणिज्य-कर तथा संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने...