संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत

आरा : भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के देवपुर गांव में शुक्रवार की रात संदेहास्पद स्थिति में एक महिला की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार, मृतका गड़हनी थाना क्षेत्र के देवपुर गांव वार्ड नंबर-9 निवासी अमीर खान की 25 वर्षीया पत्नी गजाला खातून है। इधर, रोहतास जिला के दावथ थाना क्षेत्र के कवाथ गांव निवासी व मृतका का बड़ा भाई मो. राशिद ने बताया कि शादी कुछ दिन बाद से ही दोनों पति-पत्नी के बीच नहीं बनती थी और उनके बीच अनबन रहता था।

यह भी पढ़े : जमीनी विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट