Commercial Advertisment

Dhanbad में मिला महिला का सर कटा शव, अपने ने ही कर दिया सर धड़ से अलग, आरोपी गिफ्तार…

Dhanbad : धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां बोरियो पंचायत के सीधाटांड़ गांव में एक महिला का सर कटा शव मिलने से सनसनी मच गई। मामले के बाद तहकीकात की गई तो पता चला कि मृतक के भतीजे ने ही महिला के सर को तेज धार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया।

ये भी पढ़ें- Giridih : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ढिबरा लदा 709 वाहन जब्त… 

Dhanbad : शौच के लिए गई थी महिला, भतीजे ने उतारा मौत के घाट

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी सनातन मुर्मू  को गिरफ्तार कर लिया वहीं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के धनबाद SSNMCH अस्पताल भेज दिया। मौके पर पहुंचे गोविंदपुर थाना के एएसआई विजय श्रीवास्तव ने पूरी घटना का जानकारी देते हुए बताया कि महिला अहले सुबह खेत की ओर शौच के लिए आई थी।

ये भी पढ़ें- Assembly election nomination : कल बीजेपी के ये बड़े नेता करेंगे नामांकन, जाने कौन नेता कहां से करेगा नॉमिनेशन… 

जहां पहले से घात लगाए बैठे उसके भतीजे सनातन मुर्मू ने महिला को धारदार हथियार से सर को धड़ से अलग कर दिया है। घटना के बाद सनातन मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के धनबाद SSNMCH भेज दिया गया है।जानकारी देते हुए विजय श्रीवास्तव ने बताया बाकी की प्रक्रिया अनुसंधान के बाद जानकारी दी जाएगी।

धनबाद से नित्यानंद मंडल की रिपोर्ट—

TRAI New Rules: अब आधी रात में भी होगी mobile और...

 TRAI ने टेलीकॉम शिकायतों के निपटारे के नियम सख्त कर दिए हैं। अब मोबाइल और इंटरनेट कंपनियों के शिकायत केंद्र 24 घंटे खुले रहेंगे।...

JPSC Exam Scam: 1.10 करोड़ में बेची गयी नौकरी! CDPO पद...

 JPSC भर्ती घोटाले में CID की पूरक चार्जशीट से बड़े खुलासे हुए हैं। 11 अभ्यर्थियों से 1.10 करोड़ की वसूली, CDPO पद के लिए...

Patna High Court: विवाहित महिला का caste certificateपति के नाम से...

 पटना हाईकोर्ट ने कहा है कि विवाहित महिला का caste certificate केवल पति का नाम दर्ज होने के आधार पर अमान्य नहीं किया जा...