Thursday, September 11, 2025

Related Posts

विजयादशमी के दिन दांव पेंच में महिलाओं का रहा जलवा

कैमूर : कैमूर जिले के मोहनियां शहर के दुर्गा पड़ाव काफी फेमश माना जाता है। देश के नामी गिरामी महिला और पुरुष पहलवानों ने अपना खूब दांव पेंच दिखाया। इस विराट दंगल के आयोजक मोहनिया नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि इंद्रजीत राम रहे। विशेष सहयोगी डंडवास पंचायत के मुखिया राजेश प्रसाद ने बताया कि यह दंगल का आयोजन दुर्गा पूजा, दशहरा के अवसर पर विजयादशमी के दिन आयोजित किया गया। इस दंगल में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान व पटना के कई नामी गिरामी महिला पुरुष पहलवानो का मुकाबला हुआ। जहां दर्शक इन पहलवानों का दांव पेंच व करतब का नजारा देख खूब तालियां बजाते रहे।

बता दें कि यह दंगल मंगवलार की दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ। दर्शकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस बल की भारी तैनाती की व्यवस्था किया गया था। वहीं दर्शकों के लिए पेयजल की व्यवस्था किया गया था। वहीं महिला दर्शकों के लिए भी अलग व्यवस्था था। इस विराट दंगल का प्रचार प्रसार क्षेत्र में किया गया था। इस कुश्ती को देखने के लिए जिले के कोने-कोने से लोग आए थे। इस कुश्ती में मुख्य रूप से बिहार और उत्तर प्रदेश के पहलवानों के बीच मुकाबला हुआ। महिला पहलवान की भी कुश्ती देखने को मिली। कुश्ती का आकर्षण का केंद्र बिहार के बेगूसराय की रहने वाली जुगनू भारद्वाज पहलवान रही। जिसमें महिला कुश्ती में कानपुर की पहलवान को पछाड़कर जीत दर्ज किया। इंद्रजीत पहलवान रामगढ़ और रमेश पहलवान चंदौली दोनों पुरुष पहलवान को महिला पहलवान जुगनू भारद्वाज (बेगूसराय) ने पछाड़कर कुश्ती प्रतियोगिता का आकर्षण का केंद्र बनी रही।

वहीं बेगूसराय की शालिनी ने छपरा की रिया पर जीतकर दर्ज की। वहीं भोजपुर की राधा कुमारी ने कानपुर की महिला पहलवान पूजा को पछाड़कर जीत दर्ज की। साथ ही अर्चना आर्य ने महिला पहलवान पूनम को पछाड़कर जीत दर्ज किया। पुरुष वर्ग में शमशेर यादव (चंदौली) और शुभम यादव उर्फ भोला यादव (कैमूर) के बीच कांटे की मुकाबला चला। कुश्ती बराबरी पर रहा। नीरज पहलवान कैमूर तथा चंदौली के मनोज के बीच और रोचक मुकाबला हुआ।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

138,000FansLike
24,100FollowersFollow
628FollowersFollow
603,100SubscribersSubscribe