मधेपुरा विधानसभा सीट पर सियासी सरगर्मी हुआ तेज, RJD के कई दावेदारों ने ठोंका अपना दावा

मधेपुरा : बिहार विधानसभा चुनाव की होने वाले आहट के साथ ही महागठबंधन के घटक दलों के बीच अब तक सीटों का बंटवारा तय नहीं हो सका है। इसके बावजूद भी राजद की हॉट सीट मानी जाने वाली मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र में सियासी हलचल बहुत तेज हो गई है। सूत्रों के माने तो इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए राजद के कई दिग्गज नेताओं ने पार्टी आलाकमान के समक्ष अपनी अपनी दावेदारी पेश कर दी है। इन्हीं में से एक नाम है राजद के पुराने कार्यकर्ता और युवा राजद के प्रदेश महासचिव रह चुके डॉ. रविशंकर उर्फ पिंटू यादव का।

Goal 7 22Scope News

पिंटू यादव को चुनाव से पहले ही जीत का ताज पहनाने का वादा कर चुके हैं

गौरतलब है कि डॉ. पिंटू यादव मधेपुरा जिले के गम्हरिया निवासी हैं और स्वतंत्रता सेनानी स्व. कुशेस्वर प्रसाद मंडल के पुत्र हैं। वे लंबे समय से राजद संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और जमीनी स्तर पर उनकी पकड़ काफी मजबूत मानी जाती है। उनकी धर्मपत्नी वंदना कुमारी फिलहाल गम्हरिया से जिला परिषद सदस्य भी हैं, जिससे उनकी राजनीतिक पैठ और भी गहरी समझी जा रही है। मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र के सभी जनता डॉ. रविशंकर उर्फ पिंटू यादव को चुनाव से पहले ही जीत का ताज पहनाने का वादा कर चुके हैं।

मधेपुरा सीट पर अंतिम फैसला राजद आलाकमान को करना है

वहीं स्थानीय जानकारों का मानना है कि डॉ. पिंटू यादव की सक्रियता व संगठन से जुड़ाव और जनता के बीच पकड़ उन्हें टिकट के लिए एक मजबूत दावेदार बनाती है। फिलहाल, मधेपुरा सीट पर अंतिम फैसला राजद आलाकमान को करना है। लेकिन इतना तय है कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, यहां का राजनीतिक के पारा लगातार चढ़ता जा रहा है और मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है।

यह भी पढ़े : चुनाव को लेकर सभी दल चला रहे हैं जनसंपर्क अभियान, पूर्व विधायक के पुत्र ने किया युवा संवाद कार्यक्रम

रमण कुमार की रिपोर्ट

Basukinath Shravani Mela 2026: सावन शुरू होने से पहले बासुकीनाथ में...

Basukinath Shravani Mela 2026: प्रशासन ने आने वाले श्रावणी मेला 2026 के लिए बासुकीनाथ धाम में तैयारियां तेज़ कर दी हैं। तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं...

Dhanbad Crime Review Meeting: धनबाद पुलिस की मासिक समीक्षा में बड़ा...

Dhanbad Crime Review Meeting: धनबाद पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक में जून महीने के दौरान अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निपटारे और फरार अपराधियों...

WAKO Uzbekistan Kickboxing World Cup 2026: धनबाद की दो बेटियां वर्ल्ड...

Dhanbad: झारखंड के धनबाद ज़िले की दो होनहार खिलाड़ी, मनदीप कौर और राजदीप कौर, WAKO Uzbekistan Kickboxing World Cup 2026 के लिए भारतीय टीम...