महिला स्वास्थ्यकर्मियों का फूटा गुस्सा, अमरपुर रेफरल अस्पताल में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

158
महिला स्वास्थ्यकर्मियों का फूटा गुस्सा, अमरपुर रेफरल अस्पताल में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
महिला स्वास्थ्यकर्मियों का फूटा गुस्सा, अमरपुर रेफरल अस्पताल में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
Advertisment

बांका : भारत बंद के तहत आज आशा कार्यकर्ताओं, आशा फैसिलेटर्स और ममता कार्यकर्ताओं ने अमरपुर रेफरल अस्पताल परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। सरकारी नीतियों के खिलाफ इन कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की और सरकार पर महिला सशक्तिकरण के नाम पर दिखावा करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि एक ओर सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है। वहीं दूसरी ओर आशा कार्यकर्ताओं का लगातार शोषण किया जा रहा है।

Advertisment

Goal 2 22Scope News

एक सामान्य मजदूर की मजदूरी 400 रुपए से ऊपर है

उन्होंने बताया कि जहां एक सामान्य मजदूर की मजदूरी 400 रुपए से ऊपर है। वहीं उन्हें दिन-रात काम करने के बावजूद पारिश्रमिक तक नहीं मिल रहा। वर्ष 2023 में सरकार ने परितोषिक बढ़ाने का ऐलान तो किया, लेकिन उसे अब तक लागू नहीं किया गया है। इनकी मांग है कि उन्हें उचित वेतन, रिटायरमेंट के बाद पेंशन और अन्य सरकारी कर्मियों की तरह सुविधाएं दी जाएं। इस प्रदर्शन में प्रखंड उपाध्यक्ष वंदना कुमारी, पिंकी देवी, सुमन देवी, उषा कुमारी, किरण देवी और मीना देवी सहित सैकड़ों आशा कर्मी शामिल रहीं।

यह भी पढ़े : बिहार में चक्का जाम, जिले में जगह-जगह रोकी गई ट्रेनें, पटना में राहुल-तेजस्वी का हल्लाबोल…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates