Jaguar Fighter Jet Crash: राजस्थान में वायुसेना का जगुआर फाइटर जेट क्रैश, दो शव बरामद

Jaguar Fighter Jet Crash: राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र अंतर्गत भानुदा गांव में बुधवार सुबह एक जगुआर फाइटर जेट क्रैश (Jaguar Fighter Jet Crash) की खबर से हड़कंप मच गया। यह भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) का विमान था, जो उड़ान के कुछ समय बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटनास्थल से दो शव बरामद किए गए हैं, जिनकी पहचान की प्रक्रिया सेना और स्थानीय प्रशासन द्वारा की जा रही है।

Jaguar Fighter Jet Crash: राजस्थान के चूरू में हुआ क्रैश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह आसमान में तेज आवाज सुनाई दी और इसके तुरंत बाद खेतों में आग और धुएं की लपटें उठती देखी गईं। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। बताया जाता है कि विमान एक पेड़ पर गिरा, जिससे पेड़ भी पूरी तरह जल गया।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सेना की रेस्क्यू टीम (IAF Rescue Team) मलबा इकट्ठा करने और घटनास्थल को सील करने का काम कर रही है। कलेक्टर अभिषेक सुराना और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी जांच के लिए पहुंच चुके हैं।

इस साल अप्रैल में भी जगुआर लड़ाकू विमान हुआ था क्रैश

गौरतलब है कि इससे पहले भी 2 अप्रैल 2025 को गुजरात के जामनगर में एक जगुआर लड़ाकू विमान हादसे का शिकार हुआ था। वह एक दो सीटों वाला विमान था जो रात के समय उड़ान भरते ही तकनीकी खराबी के कारण क्रैश हो गया था।

SEPECAT Jaguar विमान मूल रूप से ब्रिटेन और फ्रांस द्वारा विकसित किया गया था और अब यह भारतीय वायुसेना के जंगी बेड़े का हिस्सा है। यह हादसा वायुसेना के लिए एक और तकनीकी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। वायुसेना द्वारा हादसे के विस्तृत कारणों की जांच की जा रही है।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...