अमरपुर में बड़ा सड़क हादसा, महगामा मोड़ पर बाइक पलटी, 3 युवक गंभीर जख्मी

बांका : बांका जिला के अमरपुर-बांका मुख्य सड़क पर महगामा मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घायलों की पहचान कुशमाहा गांव निवासी नीरज सिंह के पुत्र आर्यन कुमार, ओमकार सिंह के पुत्र आकाश कुमार एवं सुल्तानगंज निवासी कशिश शेखर के रूप में की गई है।

तीनों युवक बाइक से महंगामा गांव से अपने घर कुशमाहा लौट रहे थे

बताया जा रहा है कि तीनों युवक बाइक से महंगामा गांव से अपने घर कुशमाहा लौट रहे थे। इसी दौरान महगामा मोड़ पर अचानक सड़क के बीचों-बीच बच्चे दौड़ पड़े। बच्चों को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

Bnaka Acc 1 22Scope News

कार्यरत डॉक्टर विकास कुमार ने अपने निजी वाहन से सभी घायलों को अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया

घटना के बाद मानवता की मिसाल पेश करते हुए अमरपुर अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर विकास कुमार ने अपने निजी वाहन से सभी घायलों को अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं, कशिश शेखर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Bnaka Acc 22Scope News

यह भी पढ़े : अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, तीन की मौत…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...