Women ODI: महिला क्रिकेट में भारत की बड़ी जीत, आयरलैंड को 304 रनों से हराया

Women ODI: राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में भारत और आयरलैंड के बीच महिला वनडे क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें भारत ने आयरलैंड को 304 रनों से हरा दिया। इस मैच में भारत ने 435 रनों का विशाल स्कोर बनाया है। इसके साथ ही भारत महिला क्रिकेट में 400 से अधिक रन बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले भारत के पास 370 रनों का रिकॉर्ड था, जो अब टूट गया है। भारत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम 31.4 ओवरों में 131 रन ही बना सकी।

Women ODI: सलामी बल्लेबाजों ने जमकर की धुनाई

भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने आयरलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। मंधाना ने भारतीय महिला क्रिकेट में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया। मंधाना ने अपनी पारी में 80 गेंदों में 135 रन बनाए, जबकि प्रतिका रावल ने 129 गेंदों में 154 रन बनाए। इसके अलावा ऋचा घोष ने 59 और तेजल हसब्निस ने 28 रनों का योगदान दिया।

Women ODI: स्मृति मंधाना ने इतिहास रचा

राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में स्मृति मंधाना ने इतिहास रचा। उन्होंने वनडे में सिर्फ 70 गेंदों शतक बनाया। उन्होंने हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड बनाया। हरमनप्रीत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 87 गेंदों पर सेंचुरी बनाई थी।

वहीं भारत की ओर से मंधाना और उनकी सलामी जोड़ीदार प्रतिका रावल ने आयरलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। मंधाना ने बुधवार को अपनी तूफानी पारी में सात छक्के और 12 चौके लगाए। उन्होंने 80 गेंदों में 135 रन बनाए। साथ ही मंधाना 10 वनडे शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला भी बन गई। महिला वनडे में सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग के नाम है, जिनके नाम 15 शतक हैं।

Women ODI: इस साल मंधाना की जबरदस्त शुरुआत

बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज हरमनप्रीत की अनुपस्थिति में इस श्रृंखला में भारत का नेतृत्व कर रही है। हरमनप्रीत को आराम दिया गया है। मंधाना ने पिछले दो एकदिवसीय मैचों में 41 और 73 का स्कोर दर्ज किया था। उन्होंने इस साल अपना पहला शतक जमाते हुए अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। वह पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में हैं। 2024 की शुरुआत के बाद से 16 वनडे मैचों में मंधाना ने पांच शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं।

Saffrn

Trending News

कोकर घटना पर AJSU का विरोध, पुलिस से निष्पक्ष जांच की...

Ranchi: रांची के कोकर, भाभा नगर में आदिवासी महिलाओं के साथ हुई शर्मनाक घटना पर AJSU पार्टी ने तीखा विरोध जताया है। पार्टी ने...

कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ 5 अपराधी...

कैमूर : कैमूर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के...

रिलायंस फाउंडेशन के Water4Life कैंपेन को मिल रहा जनसहयोग, 10 दिनों...

Mumbai: विश्व जल दिवस 2026 के अवसर पर रिलायंस फाउंडेशन द्वारा शुरू किया गया #Water4Life अभियान अब एक विशाल जन-आंदोलन का रूप ले रहा...

मुख्यमंत्री ने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय व स्मृति स्तूप परिसर, वैशाली...

वैशाली : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वैशाली जिला में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप परिसर, वैशाली का भ्रमण किया। इस दौरान...

कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख का गांजा जब्त, 2...

कैमूर : कैमूर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img