2 दिवसीय दौरे पर कल बिहार आ रहे हैं खड़गे, सभी तैयारियां पूरी

पटना : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) दो दिवसीय दौरे पर कल यानी 20 अप्रैल को बिहार के बक्सर आ रहे हैं। उनके बिहार दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बिहार प्रदेश कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता राजकुमार पासवान ने जानकारी दी कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम (Rajesh Ram) ने बक्सर जाकर तैयारियों का जायजा लिया है। वहीं, पटना के बापू सभागार में कल होने वाले कार्यक्रम के लिए भी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा चुकी हैं।

Goal 2 22Scope News

कांग्रेस गठबंधन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है – राजकुमार पासवान

राजकुमार पासवान ने महागठबंधन में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बताते हुए कहा कि कांग्रेस गठबंधन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हालांकि, इस बात पर पार्टी की ओर से अभी कोई स्पष्टता नहीं है कि कांग्रेस बिहार में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बीते दिन महागठबंधन की बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे की अनुपस्थिति को लेकर कांग्रेस में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इसके बावजूद खड़गे के इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी रणनीति तय करेंगे। इसके अलावा वे राजद नेता तेजस्वी यादव से भी मुलाकात करेंगे। कांग्रेस ने भाजपा को भी आड़े हाथों लेते हुए सवाल उठाया है कि भाजपा अबतक अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान क्यों नहीं कर सकी है।

यह भी पढ़े : Breaking : खड़गे के बैठक में शामिल हुए तेजस्वी, कहा- बिहार में नहीं बनेगी NDA की सरकार

यह भी देखें :

स्नेहा राय की रिपोर्ट

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...