निगरानी विभाग के द्वारा बड़ी कारवाई, रिश्वत लेते महिला थाना प्रभारी व ड्राइवर गिरफ्तार

समस्तीपुर : भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई जारी है। इस बार रिश्वत लेते हुए एक महिला एसआई पुतुल कुमारी और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। निगरानी की ओर से की गई छापामारी में समस्तीपुर महिला थाना प्रभारी को गिरफ्तार किया है। एसआई पुतुल कुमारी को निगरानी ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Goal 5 22Scope News

छतौना निवासी राजीव कुमार ने निगरानी को सूचना दी की हम से घूस मांगा जा रहा है

आपको बता दें कि समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के छतौना निवासी राजीव कुमार के द्वारा निगरानी को सूचना दिया गया कि मेरे पड़ोसी के द्वारा महिला थाना में मेरे विरुद्ध आवेदन दिया गया। जिसके बाद मुझे लिखित आवेदन देकर अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया। पर जब मैं महिला थाना गया तो वहां 20 हजार रुपए की मांग की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि अगर नहीं दिए तो केस किया जाएगा। तत्पश्चात निगरानी की टीम ने करवाई करते हुए महिला थाना प्रभारी व ड्राइवर को 20 हजार रुपए घुस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े : निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख रिश्वत लेते दबोचे गए अंचल निरीक्षक

आलोक कुमार की रिपोर्ट

Patna: गंगा में उतरे थे गर्मी से राहत पाने, लेकिन 3...

Patna: राजधानी पटना के दानापुर इलाके में गंगा नदी में नहाने गए पांच बच्चे गहरे पानी में चले गए। इस घटना में तीन बच्चों...

JDU National Council Meeting: नीतीश कुमार फिर संभालेंगे JDU की कमान,...

JDU National Council Meeting: जनता दल (यूनाइटेड) JD(U) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व, संगठनात्मक...

Bihar Revenue Department: बिहार में राजस्व कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, प्रमोशन के...

Bihar Revenue Department: बिहार में रेवेन्यू कर्मचारियों के अधिकारी बनने का लंबा इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। पहले चरण में, रेवेन्यू और भूमि...