Bokaro: स्टील प्लांट में मजदूर का हाथ कटकर हुआ अलग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

249
Bokaro
Bokaro: स्टील प्लांट में मजदूर का हाथ कटकर हुआ अलग
Advertisment

Bokaro: बोकारो स्टील प्लांट में एक मजदूर का हाथ पूरी तरह कटकर शरीर से अलग हो गया। उसे गंभीर अवस्था में बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह कांट्रैक्ट बेसिस पर काम करता था। उसकी पहचना दाल चंद पंडित के रूप में हुई है।

Advertisment

Bokaro: मजदूर का हाथ कटकर हुआ अलग

घटना बोकारो स्टील प्लांट के SMS वन के स्टीपर यार्ड में डि-कपलिंग के उस दौरान हुई, जब बोगी को इंजन से हटाया जा रहा था। उसका गंभीर अवस्था में बोकारो जनरल अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताते चले कि बोकारो स्टील प्लांट में लगातार इस तरह की घटना आए दिन देखने को मिल रहा है, जहां सुरक्षा को लेकर सवाल भी खड़ा हो रहा है।

Bokaro: घायल अस्पताल में भर्ती

वहीं बोकारो स्टील प्लांट के मुख्य संचार प्रमुख मणिकांत धान ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा है कि ये घटना संध्या लगभग 6.15 में एसएमएस -1 के स्ट्रिपर यार्ड में डि-कपलिंग के दौरान ठेका कर्मी दाल चंद पंडित (51 वर्ष) एक दुर्घटना का शिकार हो गए, जिसमें उनका बाया हाथ कटने की जानकारी मिली है। उन्हें बोकारो जेनरल अस्पताल में तुरंत ले जाया गया और इलाज शुरू कर दिया गया है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Advertisement