बौद्ध आध्यात्मिक राजधानी ‘बोधगया’ में होगा विश्व अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक पाठ, पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई केन्द्रीय मंत्री होंगे शामिल

बौद्ध आध्यात्मिक राजधानी ‘बोधगया’ में होगा विश्व अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक पाठ, पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई केन्द्रीय मंत्री होंगे शामिल

बोधगया :  विश्व अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक पाठ समारोह का 2 दिसम्बर से 12 दिसंबर तक आयोजन होगा। विश्व की बौद्ध आध्यात्मिक राजधानी माने जाने वाले बोधगया में ‘भारत’ पहली बार इस ऐतिहासिक आयोजन की मेजबानी कर रहा है। यह समारोह महाबोधि मंदिर परिसर स्थित पवित्र बोधि वृक्ष के नीचे आयोजित होगा, जिसमें 27 देश से 20 हजार से अधिक बौद्ध भिक्षु और श्रद्धालु शामिल होंगे।

BB 22Scope News

gh 22Scope News

CM प्रेमा खांडू, केन्द्रीय मंत्री आठवले और नितिन गडकरी होंगे शामिल

वहीं आयोजको ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण भेजा है। इस समारोह का उद्घाटन 2 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू और उपमुख्यमंत्री चौना मीन करेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले 8 दिसंबर को विशेष पूजा में शामिल होंगे जबकि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी 12 दिसंबर को समापन समारोह में उपस्थित रहेंगे।

थाईलैंड,श्रीलंका,कंबोडिया,वियतनाम नेपालऔर इंडोनेशिया के श्रद्धालु होंगे शामिल

महाबोधि इंटरनेशनल त्रिपिटक के फाउंडर प्रेसिडेंट संगा सेना और कोषाध्यक्ष भिखूनी शाक्य अहमद हिना ने बताया की यह समारोह अब तक का सबसे व्यापक और ऐतिहासिक आयोजन होगा। इस धार्मिक आयोजन में थाईलैंड, श्रीलंका, कंबोडिया, लॉउस, वियतनाम, नेपाल, इंडोनेशिया, बांग्लादेश और अमेरिका सहित 27 देश से 20 हजार से अधिक बहुत भिक्षु और श्रद्धालु भाग लेंगे। यह सभी 12 दिनों तक पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे त्रिपिटक बौद्ध धर्म के मूल सिद्धांतों का संग्रह का संयुक्त पाठ करेंगे। इस सामूहिक पाठ का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति करुणा और सद्भाव का संदेश फैलाना है।
आशीष कुमार की रिपोर्ट

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img