महिला-पुरुष दंगल प्रतियोगिता : विभिन्न राज्यों के साथ नेपाल के पहलवानों ने दिखाई जोरदार कुश्ती

मुजफ्फरपुर : बिहार के प्रसिद्ध सोनपुर मेला की तर्ज पर मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड अंतर्गत गरहा में श्री अर्जुन बाबू पशु मेला एवं हाट बाजार विगत 20 मार्च से जोर-शोर से लगा हुआ है। मेले के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा महिला एवं पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता जिसमें राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस बार के इस कुश्ती दंगल में पड़ोसी देश नेपाल सहित अन्य राज्यों से छह महिला पहलवान और 21 पुरुष पहलवान ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पहलवानों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मनोरंजन किया और जोरदार मुकाबलों का सिलसिला चला।

मीनापुर विधायक अजय कुशवाहा ने इस महिला-पुरुष दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया

स्थानीय मीनापुर विधायक अजय कुशवाहा ने इस महिला-पुरुष दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के बाद दंगल शुरू हुआ, जिसमें स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के पहलवान आमने-सामने हुए। दंगल देखने के लिए हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक, मेले के आगंतुक और कुश्ती प्रेमी जुटे रहे।इस मेले में पशु व्यापार, हाट बाजार के साथ-साथ यह दंगल प्रमुख आकर्षण बना रहा। श्री अर्जुन बाबू पशु मेला गरहा को बिहार का दूसरा सबसे बड़ा पशु मेला माना जाता है, जो चैत्र नवरात्रि के अवसर पर आयोजित होता है। यहां पशुओं की खरीद-बिक्री के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, झूले और अन्य मनोरंजन भी जारी हैं। दंगल प्रतियोगिता ने मेले को और रंगीन बना दिया।

Muz Dangal 1 22Scope News

लड़कियों को इस क्षेत्र में आना चाहिए और अपने देश के लिए खेलना चाहिए – विजेता महिला पहलवान रूबी थापा

नेपाल की रहने वाली इस कुश्ती दंगल प्रतियोगिता के शामिल विजेता महिला पहलवान रूबी थापा ने बताया कि लड़कियों को इस क्षेत्र में आना चाहिए और अपने देश के लिए खेलना चाहिए। इस प्रकार के प्रतियोगिता होते रहने चाहिए।

Muz Dangal 2 22Scope News

पुरानी सभ्यता संस्कृति को बचाए रखने के लिए इस प्रकार की आयोजन किए जा रहे हैं – संयोजक व पूर्व मंत्री रामसूरत राय

वहीं कार्यक्रम के संयोजक व पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने बताया कि पुरानी सभ्यता संस्कृति को बचाए रखने के लिए इस प्रकार की आयोजन किए जा रहे हैं आज की युवा सोशल मीडिया पर समय न देकर इस प्रकार के शारीरिक मेहनत वाले प्रतियोगिता में हिस्सा बनकर अपने देश और समाज का नाम रोशन करना चाहिए। यह आयोजन स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और पारंपरिक दंगल संस्कृति को जीवंत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Muz Dangal 3 22Scope News

यह भी पढ़े : बेलागंज में दंगल विजेताओं को मिली बाइक, कई राज्यों के खिलाड़ी हुए शामिल

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Sarath में करोड़ों की सड़क पर घोटाले की गूंज, ग्रामीणों का...

Jharkhand: Sarath विधानसभा क्षेत्र के सारठ चितरा मुख्य सड़क रजवारडीह से अमजोरा तक  तकरीबन एक करोड़ की लागत से 4 किलोमीटर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद Aditya Sahu ने 3 अप्रैल को...

Jharkhand: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद Aditya Sahu आज देर शाम नई दिल्ली से रांची पहुंचते ही प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता के मीडिया को...

बिहार बना फिल्ममेकर्स की नई पसंद, अलग-अलग भाषाओं में बन रहीं...

पटना : बिहार राज्य में 45 फिल्मों की शूटिंग को मंजूरी मिली है। ये फिल्में भोजपुरी, हिंदी, मगही और हिंदी-मैथिली जैसी कई भाषाओं में...

RJD नेता कैलाश यादव का दावा, झारखंड में अपने दम पर...

Bokaro: झारखंड में गठबंधन के भीतर सब ठीक नहीं चल रहा है। जहां एक ओर झामुमो-कांग्रेस एक साथ नहीं दिख रहे हैं वहीं अब...

बढ़ती गर्मी में बदला आंगनबाड़ी का समय, सुबह 7:30 बजे से...

पटना : राज्य भर में तेजी से बढ़ रही गर्मी और लू की आशंका को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img