बेलागंज में दंगल विजेताओं को मिली बाइक, कई राज्यों के खिलाड़ी हुए शामिल

गया : जिले के बेलागंज विधानसभा के पड़ाव मैदान में कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। यह आयोजन बजरंग अखाड़ा के अशोक पहलवान को बिहार पुलिस कुश्ती एसोसिएशन का कोच बनाए जाने की खुशी में किया गया। इस मौके पर विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाते हुए अपने कौशल का प्रदर्शन किया। दंगल में बच्चों और महिलाओं की कुश्तियों ने दर्शकों का खासा ध्यान खींचा। छोटे बच्चों की कुश्तियां दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहीं। नन्हें पहलवानों ने अपने मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरी।

वहीं, महिलाओं की कुश्ती ने भी साबित किया कि अब यह खेल सिर्फ पुरुषों तक सीमित नहीं है। प्रतियोगिता में विजेता पहलवानों को राजद युवा नेता डॉ. विश्वनाथ सिंह ने गदा, शील्ड, घड़ी और मोटरसाइकिल पुरस्कार के रूप में भेंट की। उन्होंने कहा कि बेलागंज पड़ाव पर बीते 14 वर्षों से कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। यह क्षेत्रीय परंपरा और खेल संस्कृति को जीवित रखने का प्रयास है।

यह भी देखें :

डॉ. सिंह ने बताया कि गया जिले के बेलागंज, वजीरगंज और अतरी जैसे क्षेत्रों में कुश्ती की गूंज अब भी सुनाई देती है। हालांकि अन्य जगहों पर यह खेल लगभग विलुप्त की कगार पर है। इसे पुनर्जीवित करने के लिए ऐसे आयोजनों की जरूरत है। उन्होंने कुश्ती को भारत की सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए युवाओं से इसमें जुड़ने का आह्वान किया। कहा कि दंगल सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और परंपराओं को जीवंत रखने का एक जरिया है।

Gaya Dangal 1 22Scope News

यह भी पढ़े : गया में तेजस्वी यादव ने कहा- बिहार में भ्रष्टाचार की बह रही है गंगोत्री

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

सड़क विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 पक्षों में जमकर मारपीट...

दरभंगा : दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर पंचायत में सड़क पर वाहन खड़ा करने और रास्ता खाली कराने को लेकर शुरू...

30 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर...

भागलपुर : भागलपुर जिले के अजगैबीनाथ धाम में 30 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला कि तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी नवल किशोर चौधरी,...

कटिहार में जनजातीय गरिमा उत्सव की तैयारी, 18 से 25 मई...

कटिहार : कटिहार जिले में जनजातीय समाज तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है।...

Love Affair Drama: प्रेम विवाह की जिद में मोबाइल टावर पर...

 जामताड़ा के युवक और डुमरी की युवती के प्रेम प्रसंग में धनबाद में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दोनों अलग-अलग दिनों में मोबाइल टावर...

Jharkhand Weather Alert: रांची समेत कई जिलों में 20 मई को...

झारखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। 20 मई को रांची समेत कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img