गोवर्धन महोत्सव : BJP में मिलन समारोह, यदुवंशी नेताओं ने जताया आक्रोश

पटना : राजधानी पटना के बापू सभागार में आज गोवर्धन महोत्सव के अवसर पर यदुवंशियों का भाजपा में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अगुवाई बीजेपी के एमएलसी नवल किशोर यादव ने किया। आज पूरे देश सहित बिहार में भी गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जा रहा है। इस खास कार्यक्रम में बिहार बीजेपी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।

बता दें कि गोवर्धन महोत्सव के दिन करीब 14 हजार यादव कार्यकर्ताओं ने भाजपा का सदस्यता लिया। साथ ही गोवर्धन महोत्सव के दिन यदुवंशियों ने भाजपा के लिए संकल्प लिया। नीतीश सरकार के खिलाफ यदुवंशी नेताओं ने आक्रोश जताया। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर परिवारवाद का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की अगुवाई में 14 हजार यादव कार्यकर्ता ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Share with family and friends: