बोड़ो में स्थित 3 गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

गिरिडीह:   जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के बोड़ो में स्थित तीन गोदाम में भीषण आग लग गई। यह आग प्लाईवुड के दो और बिजली सामान के एक समेत कुल तीन गोदाम में गई. आग लगने की यह घटना मंगलवार की मध्य रात्रि की बताई जा रही है. आग लगने की वजह से करोड़ों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है. इस घटना में गोदाम में रखा प्लाईवुड समेत कई सामान के अलावा तीन मोटरसाइकिल और एक एक्सयूवी कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई. घटना को लेकर प्लाईवुड गोदाम के संचालक रवि कुमार साहू ने बताया कि बोडो हवाई अड्डा के बगल में झूमराज इंटरप्राइजेज, बाबाधाम प्लाईवुड और एक बिजली के सामान का गोदाम है. बाबाधाम के संचालक वह खुद हैं. जबकि झूमराज इंटरप्राइजेज उनके ससुर भुनेश्वर प्रसाद साहू का है. वहीं, बिजली के सामान का गोदाम अमित कुमार का है. तीनों गोदाम एक-दूसरे से सटा हुआ है.

बताया कि उसके दो कर्मी गोदाम में ही रहते हैं. रात को 11:30 से 12:00 के बीच अचानक कर्मियों ने फोन किया कि गोदाम में आग लग गई है. यह सुनते ही वह आनन-फानन में गोदाम पहुंचे. इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, लेकिन आग पर काबू पाया नहीं जा सका.

सुबह तक आग बुझाने का काम चलता रहा. कई बार वाहन में पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग बुझी नहीं. उनका कहना है कि लगभग 1.80 करोड़ का नुकसान हो चुका है. आग लगने की पीछे की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...