योगी आदित्यनाथ ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, 37 साल का टूटा रिकॉर्ड

लखनऊ : योगी आदित्यनाथ ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, 37 साल का टूटा रिकॉर्ड- योगी आदित्यनाथ ने

शुक्रवार को दोबारा यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

यूपी में 37 साल बाद किसी पार्टी को लगातार दूसरी बार बहुमत मिला है.

योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह लखनऊ के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में हो रहा है.

समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के सीएम शामिल हुए हैं.

केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने ली डिप्टी सीएम की शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और

बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत देश भर के गणमान्य मेहमानों समेत

हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सरकार का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा है.

केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने योगी सरकार में डिप्टी सीएम के लिए मंत्रीपद की शपथ ली है.

ब्रजेश पाठक लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं.

शपथ ग्रहण से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में की पूजा

शपथ ग्रहण से पहले शुक्रवार की सुबह आठ से नौ बजे के बीच

भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य भर के मंदिरों में जाकर लोक कल्‍याण के लिए पूजा अर्चना की.

बीजेपी के सांगठनिक 27 हजार शक्ति केंद्रों के स्‍तर पर कार्यकर्ताओं को पार्टी ने यह जिम्मेदारी सौंपी थी.

इन्होंने ली मंत्री पद की शपथ

सुरेश कुमार खन्ना ने मंत्री के रूप में शपथ ली है, वो 9 बार विधायक रह चुके हैं.

खन्नी समाज से आने वाले सुरेश कुमार खन्ना शाहजहांपुर से हैं. उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शथ ली है.

सूर्य प्रताप शाही ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है. भूमिहार समाज से आते हैं.

स्वतंत्र देव सिंह पहली योगी सरकार में परिवहन मंत्री थे, उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली है.

बेबी रानी मौर्य ने मंत्री पद की शपथ ली है. वो उत्तराखंड की राज्यपाल रही हैं.

जाटव समाज से आती हैं और आगरा ग्रामीण से विधानसभा चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची हैं.

चौधरी लक्ष्मी नारायण ने मंत्री पद की शपथ ले ली है, वो छाता सीट से चुनाव जीते हैं.

योगी सरकार में पशुधन मंत्री रह जुके हैं. छाता सीट से 5 बार विधायक रहे हैं.

जयवीर सिंह ने मंत्री पद की शपथ ले ली है, वो मैनपुरी से हैं. राजपूत जाति के नेता हैं.

आंवला बरेली सीट से विधायक धर्मपाल सिंह ने मंत्री पद की शपथ ले ली है.

नंद गोपाल गुप्ता इलाहाबाद दक्षिण सीट से विधायक हैं. उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली है.

भूपेंद्र चौधरी जाट बिरादरी हैं, योगी की पहली सरकार में भी मंत्री रहे हैं. वो करीब 3 दशक से राजनीति में हैं. उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली है.

शिवपुर, वाराणसी से विधायक अनिल राजभर ने मंत्रीपद की शपथ ली है. वो राजभर समाज से आते हैं, उन्होंने ओपी राजभर के बेटे को चुनाव में हराया है. वो दूसरी बार विधायक बने हैं.

बीजेपी एमएलसी जितिन प्रसाद ने मंत्री पद की शपथ ली है. वो कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए थे. केंद्र में भी वो राज्यमंत्री रह चुके हैं और ब्राह्मण समाज से आते हैं. वो योगी 1 में प्राविधिक शिक्षा मंत्री रहे हैं.

भोगनीपुर कानपुर से विधायक राकेश सचान ने मंत्रीपद की शपथ ली है. 3 बार विधायक और 1 बार सांसद रह चुके हैं. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से बीजेपी में आए हैं. चुनाव से पहले वो बीजेपी में शामिल हुए थे, वो कुर्मी समाज से आते हैं.

बीजेपी एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा पीएम मोदी के करीबी हैं, रिटायर्ड आईएएस अफसर रहे हैं, ब्राह्मण समाज से आते हैं. उन्होंने यूपी सरकार के मंत्री के रूप में शपथ ली है.

योगेंद्र उपाध्याय आगरा दक्षिण से विधायक हैं, लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं, बाह्मण समाज से आते हैं. 2012 में पहली बार विधायक बने, रियल एस्टेट के कारोबारी हैं.

आशीष पटेल एमएलसी हैं, उन्होंने मंत्रीपद की शपथ ली है. वो अपना दल एस के अध्यक्ष हैं और करीब 2 दशक से राजनीति में हैं, वो कुर्मी समाज से आते हैं.

निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने मंत्रीपद की शपथ ली है, वो 6 बार विधायक रहे हैं. बेटे प्रवीण निषाद बीजेपी के सांसद हैं. वो यूपी विधान परिषद के सदस्य है.

नितिन अग्रवाल हरदोई से हैं, वो वैश्य समाज से आते हैं. योगी-1 में मंत्री रह चुके हैं.

कपिल देव अग्रवाल वैश्व समाज से आते हैं औऱ मुजफ्फरनगर से हैं. उन्होंने भी मंत्री पद की शपथ ली है. वो 3 बार विधायक रहे हैं.

वाराणसी उत्तर से विधायक रविंद्र जायसवाल ने मंत्री पद की शपथ ली है. वैश्य समाज से आते हैं.

संदीप सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली है. अतरौली से हैं, वो योगी 1 में वित्त चिकित्सा मंत्री रह चुके हैं. कल्याण सिंह के पोते हैं. लोधी समाज से आते हैं.

37 साल पहले नारायण दत्‍त तिवारी बने थे दोबारा मुख्यमंत्री

37 साल पहले 1985 में नारायण दत्‍त तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई और तिवारी ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. योगी आदित्यनाथ के खाते में 37 साल बाद यह रिकॉर्ड दर्ज हुआ है.

Big breaking- संगीतकार इलैयाराजा, पीटी ऊषा समेत तीन अन्य हस्तियां राज्यसभा के लिए मनोनित

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...