Big Breaking : ‘2025 फिर से नीतीश’, नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली CM पद की शपथ

पटना : पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा है। नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद व गोपनीय की शपथ दिलवायी। नीतीश के शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के अलावा कई केंद्रीय मंत्री व एनडीए के बड़े दिग्गज इस ऐतिहासिक साझी का गवाह बने हैं।

सम्राट चौधरी बने डिप्टी सीएम, ली शपथ

बीजेपी विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी बिहार सरकार में फिर से डिप्टी सीएम बन गए हैं। सम्राट चौधरी ने पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है।

Samrat 2 22Scope News

विजय सिन्हा ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

बिहार की नई सरकार में सम्राट चौधरी के साथ विजय कुमार सिन्हा भी बीजेपी कोटे से डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। विजय कुमार सिन्हा ने गांधी मैदान में आयोजित शपथ समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

Vijay 1 22Scope News

विजय,, मंगल, दिलीप, विजेंद्र व अशोक ने ली शपथ

वहीं विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, डॉक्टर दिलीप जायसवाल, मंगल पांडे और अशोक चौधरी को एक साथ मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

Mantri 22Scope News

लेसी, रामकृपाल, सुनील, मदन, संतोष व नितिन बने मंत्री, ली शपथ

इसके बाद लेसी सिंह, नितिन नवीन, मदन सहनी, रामकृपाल यादव, डॉ. संतोष कुमार सुमन और सुनील कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है।

Mantri 1 22Scope News

जमा, संजय टाइगर, रमा, अरुण बने मंत्री

जमा खान, संजय टाइगर, रमा निषाद, अरुण शंकर प्रसाद ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। जमा खान जेडीयू के विधायक हैं। वहीं, संजय सिंह टाइगर और रमा निषाद बीजेपी कोटे से मंत्री हैं।

Mantri 2 22Scope News

लखेंद्र, श्रेयसी, प्रमोद, संजय, संजय सिंह व दीपक बने मंत्री

आपको बता दें कि लखेंद्र पासवान, श्रेयसी सिंह, डॉक्टर प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, संजय पासवान, संजय सिंह और दीपक प्रकाश ने शपथ ली।

Mantri 3 22Scope News

यह भी देखें :

नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे कई दिग्गज

शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री अर्जन राम मेघवाल, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडण्वीस, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित अन्य विशिष्ट अतिथिगण, सांसदगण, नवनिर्वाचित विधायकगण, विधान पार्षदगण, गणमान्य व्यक्ति, राजनीतिक कार्यकर्त्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात् प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचकर उन्हें विदाई दी।

CM Nitish Sapath 22Scope News

यह भी पढ़े : Big Breaking : गांधी मैदान पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, थोड़ी देर में शपथ ग्रहण समारोह…

अंशु झा, अमित झा, सौरव सिंह और स्नेहा राय की रिपोर्ट

Jharkhand Weather: अलनीनो का बढ़ा खतरा, 12 जिले प्रभावित, 54% कम...

झारखंड में सामान्य से 54 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। आईएमडी ने अलनीनो के असर की चेतावनी दी है। सरकार ने कम...

JSSC Excise Constable: उत्पाद सिपाही भर्ती के 1941 अभ्यर्थियों की मेडिकल...

जेएसएससी उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के तहत 1941 अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच 1 से 14 जुलाई तक रांची सदर अस्पताल में होगी। अनुपस्थित...

FIFA World Cup 2026: जर्मनी और नीदरलैंड बाहर, पराग्वे और मोरक्को...

फीफा विश्व कप 2026 के नॉकआउट दौर में बड़ा उलटफेर। पराग्वे ने जर्मनी और मोरक्को ने नीदरलैंड को पेनाल्टी शूटआउट में हराकर अंतिम 16...