Bokaro: Bokaro के शहरी इलाके बच्चा चोरी को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। नया मामला बीएस सिटी थाना क्षेत्र के LH स्ट्रीट 4 में सामने आया है। जहां उग्र भीड़ ने बच्चा चोर कह कर एक नशे में धूत युवक की जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
युवक के पास नहीं मिला बच्चा
जानकारी के अनुसार, माराफारी थाना क्षेत्र के झोपड़ी कॉलोनी में एक बच्चे के चोरी करने के आरोप में दो दर्जन से अधिक लोगों ने युवक को खदेड़ने का काम किया। इसके बाद उसे युवक को LH स्ट्रीट 4 में भीड़ ने पकड़ लिया ।इसके बाद उसकी पिटाई शुरू कर दी। पीटीएस से उसे गंभीर चोट भी आई। हालांकि उसके पास से कोई बच्चा नहीं मिला। युवक नशे में धुत था।
पुलिस ने शुरु की पड़ताल
Bokaro पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया ।इसके बाद मामले की पड़ताल शुरू की है आरोपी युवक इतना नशे में था कि वह अपना नाम भी नहीं बता पाया। जानकारी के मुताबिक वह दुनदीबाद बंगाली पड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक किसी भी तरह से बच्चा चोरी से इनकार कर रहा है।
Highlights


